{"_id":"6aea4044aae71500a203811e","slug":"leave-for-healthcare-workers-cancelled-ambulances-to-be-stationed-in-markets-kanpur-news-c-362-1-ka11001-160164-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, बाजारों में तैनात रहेंगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, बाजारों में तैनात रहेंगी एंबुलेंस
विज्ञापन
कानपुर। धनतेरस, दीपावली और भैयादूज पर आगजनी, पटाखों से झुलसने और अन्य आपातकालीन घटनाओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। छह से 10 नवंबर तक जिले के प्रमुख अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने, दवाओं का पर्याप्त भंडारण करने और डॉक्टरों-कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाने के निर्देश सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने दिए हैं। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त रहेंगी।
सीएमओ ने बताया कि उर्सला अस्पताल में 20, जबकि केपीएम और कांशीराम अस्पताल में 10-10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पांच-पांच बेड सुरक्षित रहेंगे। सभी अस्पतालों के बर्न वार्ड आवश्यक उपकरणों और जीवनरक्षक दवाओं से लैस रखने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी कक्षों में झुलसने और आंखों से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
108 एंबुलेंस सेवा को नवीन मार्केट, नजीराबाद थाना, ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क और कोतवाली क्षेत्र में वाहन तैनात रखने के लिए कहा गया है। कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस की ड्यूटी का रोस्टर सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बैकअप टीमें बनाई गई हैं और सभी एसआर की ड्यूटी लगा दी गई है। मेडिकल कॉलेज की 20 बेड की बर्न यूनिट की व्यवस्थाओं पर बुधवार को बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।