फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Learning driving licenses for women will be easily made during Navratri

Kanpur News: नवरात्र पर महिलाओं के आसानी से बनेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

Sat, 20 Sep 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Learning driving licenses for women will be easily made during Navratri
कानपुर। महिलाओं और बालिकाओं के लिए अमर उजाला नवरात्र के मौके पर सहूलियत देने जा रहा है। 23 सितंबर को फजलगंज स्थित अमर उजाला के अपराजिता कार्यालय में विशेष लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शिविर में महिलाएं और बालिकाएं आसानी से अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगी।
विज्ञापन



अमर उजाला लगातार महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ ही उनकी सुविधा के लिए समय-समय पर शिविर और कार्यशालाएं आयोजित करता रहा है। इसी कड़ी में शिविर लगाकर महिलाओं के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए जाएंगे। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को आधार कार्ड और उसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही सरकारी फीस 350 रुपये लेकर आना होगा। यह फीस मौके पर ही जमा करनी होगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9335031193 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह है प्रक्रिया
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आलोक कुमार ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनने के बाद एक से छह महीने के भीतर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकता है। इसके लिए आवेदक को संबंधित आरटीओ कार्यालय जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed