फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leading District Manager directed to open accounts of 2549 Self Help Groups

Kanpur News: अग्रणी जिला प्रबंधक को 2549 स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने के निर्देश

Wed, 31 Dec 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Leading District Manager directed to open accounts of 2549 Self Help Groups
कानपुर देहात। जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन व अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। 2549 स्वयं सहायता समूहों का खाता न खुलने पर जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक को जल्द खाता खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अग्रणी जिला प्रबंधक से क्रेडिट लिंकेज के लक्ष्य को जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही विभिन्न विभागों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में समूह की महिलाओं को प्राथमिकता पर लाभ दिया जाने की बात कही। वहीं, समूह की चिह्नित 35844 दीदियों को चालू वित्तीय वर्ष में लखपति की श्रेणी में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया। एनआरएलएम गंगाराम वर्मा द्वारा आगामी तीन महीने में समूह गठन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अन्य जनपदों से आईसीआरपी ड्राईव मंगाए जाने का प्रस्ताव रखा। डीएम ने प्रस्ताव को पास किया। वहीं परिवार संतृप्तिकरण के लिए पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों से 231000 परिवारों को अभियान चलाकर समूह से जोड़े जाने की जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed