फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leaders expelled from Samajwadi Party will form anti-Akhilesh Yadav front

झटका: सपा से निकाले गए नेता बनाएंगे अखिलेश विरोधी मोर्चा, लखनऊ में 11 सितंबर को फूंकेंगे बगावत का बिगुल

Sat, 19 Aug 2023 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Aug 2023 12:32 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी से निकाले गए नेता अखिलेश यादव विरोधी मोर्चा बनाएंगे। पिछले कुछ दिनों में सपा प्रमुख ने कई युवा नेताओं को पार्टी से बाहर किया है। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे प्रदीप तिवारी अगुवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
Leaders expelled from Samajwadi Party will form anti-Akhilesh Yadav front
रोली तिवारी और प्रदीप तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी से पिछले दिनों निकाले गए युवा नेता अपनी ही पूर्व पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। इन नेताओं ने तय किया है कि 11 सितंबर को प्रदेश की राजधानी से बगावत का बिगुल फूंकेंगे। इसके लिए लखनऊ में दो दिवसीय सभा बुलाई गई है। 
विज्ञापन


इस सभा में एक मोर्चे का गठन करने की भी योजना है। मोर्चे में ऐसे नेता शामिल हैं, जो समाजवादी पार्टी या तो छोड़ चुके हैं या किसी न किसी वजह से सपा से निकाले जा चुके हैं, लेकिन वे अभी तक किसी दूसरे राजनीतिक संगठन से जुड़े नहीं हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अलावा दूसरे प्रांतों से भी नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि जितने भी निकाले गए युवा नेता अखिलेश विरोधी मोर्चे के जरिये अपनी आवाज उठाने की तैयारी में हैं, वे सभी सपा संस्थापक मुलायम सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सपा के पूर्व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का कहना है कि अखिलेश विरोधी मोर्चे के लिए आयोजित सभा को सफल बनाने के लिए 22 अगस्त से प्रदेशभर में सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में जाकर छात्रों से मिलेंगे। साथ ही गांव-गांव जाकर पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों व सदस्यों के अलावा प्रधानों से भी संपर्क करेंगे। 

बताया कि लखनऊ में करीब पांच हजार युवाओं को एकत्र किया जाएगा। इस अभियान के जरिये जिन लोगों को जोड़ने की तैयारी है, उसमें सपा के पूर्व युवा नेताओं में रिचा सिंह, रोली तिवारी मिश्रा, पीडी तिवारी का नाम प्रमुख है। ये सभी नेता आगे चलकर किस राजनीतिक दल से जुड़ेंगे, यह तो नहीं पता लेकिन ज्यादातर के मोबाइल में गायत्री मंत्र व भजनों की कॉलर ट्यून जरूर बजने लगी हैं।

 

जिन युवाओं ने सपा को प्रदेश में मजबूत पार्टी के रूप में खड़ा किया है, उन्हें ही साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। इसके खिलाफ मुहिम के लिए हम सभी ने योजना बनाई है। अगले सप्ताह से पूरे प्रदेश के काॅलेजों के युवाओं को जोड़ा जाएगा। इन सभी के साथ मिलकर लखनऊ में नई योजना पर काम किया जाएगा।- प्रदीप तिवारी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी

 

समाजवादी पार्टी में सवर्णों के लिए जगह नहीं है। जब पार्टी का अध्यक्ष ही पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की बात करता है तो वहां पर सवर्णों के लिए कुछ नहीं बचा है।- रोली तिवारी मिश्रा, पूर्व सपा नेता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed