फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lawyers made their moves on the chessboard and displayed their prowess in carrom.

Kanpur News: वकीलों ने बिसात पर चलीं चालें, कैरम में दिखाया दम

Fri, 25 Sep 2026 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Lawyers made their moves on the chessboard and displayed their prowess in carrom.
कानपुर। कानपुर बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना ऑडिटोरियम में अधिवक्ताओं के बीच चल रही शतरंज और कैरम प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसमें करीब 90 अधिवक्ताओं ने शतरंज की बिसात पर चालें चलीं और कैरम में भी दम दिखाया। यह प्रतियोगिता एकेडमिक रिसर्च सोसायटी, बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह निशुल्क विधि सेवा संस्थान और कानपुर बार एसोसिएशन की ओर से हो रही है।
विज्ञापन



शतरंज में अंशुल मिश्रा, आनंद अग्रवाल, अंकुर पाल, पुनीत सोनकर, हेमंत तिवारी, राजेश प्रसाद अवस्थी और ब्रजेश वर्मा ने उलटफेर कर अगले चरण में जगह बनाई। कैरम में सोनल पाठक ने पहले श्रद्धा मिश्रा और फिर काजल शुक्ला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मो. कयूम ने कामरान को पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मो. अजरूद्दीन ने अरुण तिवारी, पुनीत सोनकर ने घनश्याम, अतुल त्रिवेदी ने दयाशंकर तिवारी, संतोष सिंह ने धनंजय पांडेय, बसंत मौर्य ने उमेश गुप्ता, नीरज तिवारी ने राघव अवस्थी और दिलीप कुमार ने वकील अहमद को हराया। शतरंज और कैरम का फाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, लाॅयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, कार्यक्रम आयोजक व संस्थान के महामंत्री डॉ. पवन कुमार तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed