{"_id":"6823a0ad370bb349640d8e12","slug":"lawyers-association-election-will-be-held-on-may-16-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-126352-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 16 मई को होगा लायर्स एसोसिएशन चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 16 मई को होगा लायर्स एसोसिएशन चुनाव
Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मैथा तहसील के लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को तहसील खुलने पर प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुटे। अधिवक्ताओं से संपर्क कर वोट देने की अपील की।
लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सहमंत्री, कोषाध्यक्ष के पदों पर 16 मई को चुनाव होना है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रत्याशी तहसील से लेकर अधिवक्ताओं के घरों तक संपर्क साध रहे हैं। इस बार का चुनाव काफी रोचक बना हुआ है। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए निर्वतमान अध्यक्ष, प्रत्याशी भूपेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह भदौरिया व दो बार महामंत्री रह चुके कुलदीप तिवारी मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए शिववीर चौहान, राहुल दीक्षित, जितेंद्र सक्सेना हैं।
वहीं महामंत्री पद के लिए धर्मवीर सेंगर, राजीव दीक्षित, प्रेमचंद्र वर्मा ताकत झोंके हुए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद में अनुराग स्वर्णकार व क्षितिज सेंगर, संयुक्त मंत्री पद के लिए शारदा शंकर शुक्ला, जयराम कमल, बालकृष्ण चुनावी मैदान में अपनी दमखम दिखा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मैथा विवेक भदौरिया ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराए जाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 मई को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा।