फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Launch of 'Viksit Bharat Sankalp Yatra' from IIT

Kanpur News: आईआईटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

Sun, 20 Sep 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Launch of 'Viksit Bharat Sankalp Yatra' from IIT
कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को आईआईटी कानपुर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। अभियान के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण के साथ अनुसंधान, नवाचार और प्रोडक्ट डेवलपमेंट से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 17 अक्तूबर तक कानपुर समेत क्षेत्र के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने आईआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की स्मार्ट ग्रिड लैब का निरीक्षण किया। प्रो. अंकुश शर्मा, पद्मश्री प्रो. आशुतोष शर्मा, प्रो. प्रबोध बाजपेयी और पीएचडी छात्रों ने ऊर्जा क्षेत्र में चल रहे शोध व तकनीकी कार्यों की जानकारी दी। डॉ. सहस्रबुद्धे ने कहा कि देश को सर्विस प्रोवाइडर के साथ प्रोडक्ट डेवलपमेंट और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से समस्याओं की पहचान कर तकनीकी समाधान विकसित करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय संयोजक वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में छात्रों और आईआईटी प्रोफेसरों के बीच संवाद कराया जाएगा। कार्यक्रम में शुभम त्रिवेदी, मनीष गुप्ता, कार्तिकेय दीक्षित आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed