{"_id":"3b5257aa7ea6d28ffa97c003dbf222c1","slug":"launch-47-new-open-online-course-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 नए ओपेन ऑनलाइन कोर्स लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 नए ओपेन ऑनलाइन कोर्स लांच
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इनहैंस्ड लर्निंग (एनपीटेल) के तहत कानपुर सहित देश की अन्य आईआईटी ने 47 नए ओपेन ऑनलाइन कोर्स लांच किए हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट www.onlinecourses.nptel.ac.in पर जाकर शुक्रवार तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ज्यादातर लेक्चर 8 से 20 सप्ताह तक के हैं।
आईआईटी कानपुर के प्रो. शांतनु भट्टाचार्य का मैन्यूफैक्चरिंग प्रोेसेस टेक्नोलॉजी कोर्स 11 मार्च तक चलेगा। प्रो. आदित्य जे और प्रो. विमल का स्ट्रैटिजिक ऐन इंट्रोडक्शन टू गेम थ्योरी और प्रो. जयंत चटर्जी, प्रो. शशि शेखर मिश्रा का मार्केटिंग मैनेजमेंट लेक्चर 11 मार्च तक पढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रो. एके घोष के एयरक्राफ्ट स्टैबिलिटी एंड कंट्रोल और इंट्रोडक्शन टू एयर प्लेन परफारमेंस की लेक्चर सिरीज 8 अप्रैल तक चलेगी।
ये हैं कोर्स
एयरो स्पेस इंजीनियरिंग, ओसन इंजीनियरिंग, एटमॉसफेरिक साइंस, आटोमोबाइल इंजीनियरिंग, बेसिक कोर्स, बायो टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री एंड बायो केमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, डिजाइन, इनवायरमेंटल साइंस, जनरल कोर्स, ह्यूमिनिटीज एंड सोशल मैनेजमेंट, मैथमेटिक्स, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल साइंस, माइनिंग इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और नैनो टेक्नोलॉजी।
विज्ञापन
स्टूडेेंटोें को लाभ
9, 10, 11 और 12वीं, बीटेक, बीई, एमटेक, एमई, पीएचडी स्कालर और मैनेजमेंट स्टूडेंट पढ़ाई कर
सकते हैं।
लेक्चर का माध्यम
वीडियो, वेब कास्ट लेक्चर और ऑनलाइन लेक्चर उपलब्ध। वीडियो लेक्चर ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे।
सर्टिफिकेशन एग्जाम भी
जो स्टूडेंट लेक्चर ज्वाइन करेंगे, उनका सर्टिफिकेशन एग्जाम 20 और 27 मार्च, 24 अप्रैल और 1 मई को कराया जाएगा। एग्जाम पास करने वालों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।