फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Last rites of three time MLA Anil Dohra, Akhilesh Yadav paid tribute, also met his family members

कन्नौज: तीन बार विधायक रहे अनिल दोहरे का अंतिम संस्कार, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि...परिजनों से भी मिले

Fri, 06 Oct 2023 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Oct 2023 01:17 PM IST
सार

Kannaj News: पूर्व विधायक अनिल दोहरे के निधन की जानकारी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव, शिवपाल यादव ने दुख जताया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके मुकाबले लड़े असीम अरुण ने भी सोशल मीडिया पर दुख का इजहार किया है।

विज्ञापन
Last rites of three time MLA Anil Dohra, Akhilesh Yadav paid tribute, also met his family members
परिजनों से मुलाकात करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के टिकट पर कन्नौज सदर सीट से तीन बार विधायक रहे अनिल दोहरे का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमारी की चपेट में थे और लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। उधर, उनके निधन की जानकारी आते ही जिले में शोक की लहर छा गई।

विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व विधायक अनिल दोहरे के निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव उन्हें श्रद्धांजलि कन्नौज स्थित उनके आवास पहुंचे। पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके परिवार से मुलाकात की। पूर्व विधायक की पत्नी और बच्चों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। हर मुश्किल घड़ी में साथ देने का वादा किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपना सच्चा सिपाही खो दिया। बहुत कम उम्र से ही सपा को गांव-गांव पहुंचाने वाले अनिल दोहरे ने पार्टी की मजबूती के लिए खूब संघर्ष किया। जनता से लगाव के कारण तीन बार विधानसभा पहुंचे। पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चुनाव जीतकर पहुंचे थे विधानसभा
बता दें कि जिले की सियासत में कद्दावर नेताओं में शुमार और सपा की ओर से मुख्य दलित चेहरा रहे अनिल दोहरे मूलरूप से जलालाबाद ब्लॉक के टिकइयापुरवा के निवासी थे। उन्होंने लगातार तीन बार कन्नौज सदर विधानसभा सीट से कामयाबी हासिल की थी। वह 2007, 2012 और 2017 में लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

अनिल दोहरे पार्टी के बड़े नेताओं के चहेते भी थे
सपा शासन के दौरान उन्हें प्रदेश एसएसी-एसटी आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया था। साफ-सुथरी छवि के रूप में पहचान रखने वाले अनिल दोहरे पार्टी के बड़े नेताओं के चहेते भी थे। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से लेकर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में शुमार थे।

सियासी जगत में शोक की लहर है
निर्विवाद छवि के कारण ही सपा ने उन्हें जिले में सदर विधानसभा सीट का सबसे अहम चेहरा बना रखा था। लगातार तीन बार जीत कर उन्होंने अहमियत भी साबित की थी। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के असीम अरुण के मुकाबले कड़े मुकाबले में जीत का चौका लगाने से चूक गए थे। अब उनके निधन की खबर से सियासी जगत में शोक की लहर है।

हालत गंभीर होने पर लखनऊ में डटे थे समर्थक
पूर्व विधायक अनिल दोहरे की हालत गंभीर होने की जानकारी पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा उनके करीबी व समर्थकों का हुजूम लखनऊ में डटा हुआ था। लखनऊ से लेकर गुरुग्राम में इलाज के दौरान भी कई लोग उनके साथ रहे। पिछले दिनों दोबारा पीजीआई में भर्ती होने पर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था।

पिता मंत्री, पत्नी रह चुकी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
पूर्व विधायक अनिल दोहरे का छोटा सा परिवार है। उनके पिता बिहारी लाल दोहरे भी विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस की सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री रहे थे। अनिल की पत्नी सुनीता दोहरे जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। दोनों के एक बेटा यश दोहरे और बेटी यश्नवी दोहरे है। दोनों उच्छ शिक्षा हासिल कर रहे हैं।

अखिलेश, शिवपाल, असीम अरुण ने जताया दुख
पूर्व विधायक अनिल दोहरे के निधन की जानकारी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव, शिवपाल यादव ने दुख जताया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके मुकाबले लड़े असीम अरुण ने भी सोशल मीडिया पर दुख का इजहार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed