{"_id":"6a594052d5d88bfece0e087d","slug":"land-identified-at-two-locations-in-rura-for-vending-zones-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-145851-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वेंडिंग जोन के लिए रूरा में दो स्थानों पर भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वेंडिंग जोन के लिए रूरा में दो स्थानों पर भूमि चिह्नित
Fri, 17 Jul 2026 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर के नहर पुल पर रेहड़ी दुकानदार व महिला ग्राहक के बीच हुए विवाद के बाद स्थानीय प्रशासन को वेडिंग जोन की सुध आई है। दुकानदारों को व्यवस्थित कारोबार करने के लिए बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर भूमि चिह्नित की गई है।
नायब तहसीलदार डॉ. रवींद्र मिश्रा बृहस्पतिवार को लेखपाल वरुण कटियार, थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज के साथ नगर के दुर्गा मंदिर के पीछे व नहरपुल के किनारे सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन देखी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर रेहड़ी दुकानदारों की दुकानें लगाए जाने के लिए जानकारी इकट्ठा की। वहीं, नहर पुल पर सिंचाई विभाग की जमीन पर टट्टर व त्रिपाल डाल कब्जा किए दुकानदारों को 24 घंटे में जगह को खाली करने के निर्देश दिए।
बता दें कि सात जुलाई को गजनेर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ फल दुकानदार ने मोलभाव के चक्कर में मारपीट कर दी थी। तीसरे दिन उसका वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद दिनांक 10 जुलाई को अमरसिंह पुरवा के बंजारा समाज के युवक सोहन के साथ इसी जगह पर सपा नेता व उसके लड़के ने मारपीट कर दी। जिसके बाद बंजारा समाज के लोगों ने जाम लगा दिया। रात में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला थाने पहुंची थी। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर रेहड़ी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाने के निर्देश दिए थे। जिस पर अधिकारियों ने जगह चिह्नित कर ली है। नायब तहसीलदार ने बताया कि एक या दो दिन में रेहड़ी दुकानदारों से बातचीत करने के बाद जो स्थान उचित होगा उसको वेंडिंग जोन बना दिया जाएगा।