{"_id":"68000f10d23c6885a20ef451","slug":"lalimli-mill-workers-also-got-revised-pay-scale-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1075752-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लालइमली मिल के कर्मियों को भी मिले पुनरीक्षित वेतनमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लालइमली मिल के कर्मियों को भी मिले पुनरीक्षित वेतनमान
विज्ञापन
कानपुर। लाल इमली मिल के कर्मचारियों ने उनका वेतन पुनरीक्षित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में बीआईसी के सीएमडी समेत केंद्रीय अफसरों को पत्र भेजा है।
लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि बीआईसी के सीएमडी, केंद्रीय वित्त सचिव, उद्योग सचिव को पत्र भेजा गया है। इसमें कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतनमान देने की मांग उठाई गई है। बताया कि कर्मचारियों को तीसरा वेतनमान दिया जा रहा है, जबकि अफसरों को पांचवां वेतनमान मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि लाल इमली को चलाने की बात करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री से जल्द मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।