फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lakhan of Sarwankheda will be honored by PM, he has been selected in Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana

कानपुर देहात: सरवनखेड़ा के लाखन को पीएम करेंगे सम्मानित, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में हुआ है चयन

Sun, 17 Sep 2023 02:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Sep 2023 02:40 PM IST
सार

Kanpur Dehat: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में गरौठा जालौन भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र से 130 कामगारों का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कामगारों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Lakhan of Sarwankheda will be honored by PM, he has been selected in Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana
पुखरायां से कामगारों को रवाना करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में लोकसभा क्षेत्र गरौठा जालौन भोगनीपुर से 130 कामगारों को शामिल किया गया है। इसमें भोगनीपुर के 16 कामगार हैं। सभी को शनिवार को पुखरायां से बस से दिल्ली भेजा गया। वहां पर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को सम्मानित किया जाएगा। सरवनखेड़ा के कामगार लाखन को प्रधानमंत्री स्वयं सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसोदिया ने बताया कि सरकार की ओर से कामगारों के लिए लागू की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में गरौठा जालौन भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र से 130 कामगारों का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कामगारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से कामगार उमेश कुमार, संगीता, धीरेंद्र, लाखन विश्वकर्मा, रमाकांत निषाद, महेश शर्मा, जगदीश, राघवेंद्र सिंह, सूरज प्रसाद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद आसिफ, मुवसिर अली, मोहम्मद शहीद, प्रेमनारायण, आदित्य शर्मा, रामकिशोर को बस से दिल्ली रवाना किया गया। गजनेर के लाखन को प्रधानमंत्री स्वयं सम्मानित करेंगे। इस योजना से कारीगरों को एक लाख रुपये तक ऋण प्रमाण पत्र, टूल किट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed