फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lady lying under the train

ट्रैक पर सांस रोके लेटी रही महिला, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा

Fri, 29 Sep 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Lady lying under the train
मालगाड़ी के नीचे लेटी महिला - फोटो : अमर उजाला
इटावाः शहर के मध्य स्थिति फर्रुखाबाद फाटक गुरुवार को ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी होने से बंद था। रेलवे फाटक बंद होने के चलते सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और आवागमन ठप था। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला जल्दबाजी के चक्कर में मालगाड़ी के नीचे से निकलकर क्रासिंग पार करने लगी। तभी काफी देर से खड़ी मालगाड़ी सिग्नल होने पर चल दी। महिला दोनों पटरियों के बीच सांस रोककर लेट गई। करीब पांच मिनट में मालगाड़ी पटरियों के बीच लेटी महिला के ऊपर से निकल गई।
विज्ञापन

 

 

Lady lying under the train
ट्रैक पर लेटी रही महिला - फोटो : अमर उजाला
औरैया के गांव वैदपुर की 60 वर्षीय लक्ष्मी देवी मालगाड़ी के नीचे से निकलकर क्रासिंग पार करने का प्रयास करने लगी।  अचानक मालगाड़ी से चलने की आवाज सुनते ही उनको जब कोई उपाय नहीं सूझा तो वह पटरियों के बीच में ही सांस रोककर लेट गई।  वह तब तक लेटी रही जब तक की पूरी मालगाड़ी पार नहीं हो गई। गाड़ी के गुजरते ही वह अपने स्थान पर खड़ी हुई और गंत्वय की ओर रवाना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक लक्ष्मी देवी के खरोंच तक नहीं आई। मौजूद लोगों के मुताबिक कुछ लोगों ने वृद्घा को बताया कि उसका यह कृत्य गैरकानूनी है और जीआरपी के जवान आने वाले है। इसलिए वहां से वह चुपचाप निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed