फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lack of nutrients in the soil affects production

Kanpur News: मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी से प्रभावित होता उत्पादन

Thu, 26 Mar 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lack of nutrients in the soil affects production
कानपुर देहात। मैथा ब्लॉक के फंदा गांव में बुधवार को मृदा स्वास्थ्य पर गोष्ठी हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि सूक्ष्म तत्वों की कमी से फसलें कमजोर और रोगग्रस्त हो जाती हैं। इसका असर उत्पादन पर पड़ता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग की ओर से फंदा गांव में कृषक गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गौण और सूक्ष्म पोषक तत्वों का मृदा स्वास्थ्य पर योगदान के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। करीब 100 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र विजय कुमार यादव ने बताया कि मिट्टी की जांच कराकर कमी वाले पोषक तत्वों की भरपाई की जा सकती है। बताया कि 17 पोषक तत्व होते हैं। इसमें गौण तत्व कैल्सियम, मैग्नीशियम व सल्फर हैं। जबकि सूक्ष्म पोषक तत्व जिं, आयरन, बोरॉन, जस्ता आदि हैं। ये तत्व मिट्टी की संरचना सुधारते हैं।
विज्ञापन

सूक्ष्मजीव की गतिविधि बढ़ाते हैं और प्रकाश संश्लेषण व एंजाइम सक्रियता के जरिये उत्पादन में सुधार के कारक बनते हैं। इन तत्वों की कमी से उत्पादन में गिरावट होती है और इसका नुकसान किसानों का उठाना पड़ता है। मृदा विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार ने कहा कि मिट्टी की जांच जरूर कराई जानी चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह व मृदा विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र कुमार ने भी पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी। हरी खाद के महत्व के बारे में भी बताया गया। यहां डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. खलील खान, डॉ. निमिशा अवस्थी, डॉ. शशिकांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed