फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lack of five-star hotels and an international airport hindering international matches in Kanpur: Rajiv

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय मैच के आयोजन में आड़े आ रही फाइव स्टार होटल, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कमी : राजीव

Sun, 05 Oct 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Lack of five-star hotels and an international airport hindering international matches in Kanpur: Rajiv
कानपुर। राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का मानना है कि बिहार चुनाव में महागठबंधन की स्थिति मजबूत है। उम्मीद जताई कि वहां कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन होगा और वह निश्चित रूप से जीतेगा।
विज्ञापन


तर्क दिया कि वहां जनता मोदी सरकार, नीतीश कुमार सरकार और उनके कामों से काफी नाराज है। सत्ता विरोधी लहर है अर्थात लगातार सत्ता में रहना और कोई काम न होना। कांग्रेस और तेजस्वी यादव का गठबंधन निश्चित रूप से वहां विजय हासिल करेगा।
विज्ञापन


पारिवारिक कार्यक्रम में आए बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीमार होने के सवाल पर कहा कि यदि खाने में कमी होती तो इंडिया, आस्ट्रेलिया के सारे खिलाड़ियों को बीमार हो जाना चाहिए था। यहां के सबसे अच्छे होटल लैंडमार्क का खाना खिलाया जा रहा है। वहां अच्छा खाना रहता है सारे लोग वही खा रहे हैं। दो-चार लोगों को इधर-उधर से कोई इंफेक्शन आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानपुर में बांग्लादेश के साथ टेस्ट मैच हुआ था। अब यह सीरीज मिली है। थोड़ी दिक्कत यह आती है कि यहां इतने होटल नहीं हैं। फाइव स्टार होटल में कम से कम 300 कमरे होने चाहिए जो यहां नहीं मिल पाते। 24 घंटे का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी नहीं है जो लखनऊ में है, इसका लाभ उन्हें मिलता है।


इस बार कानपुर को आईपीएल मैच मिलेगा के सवाल पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बताया कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के ऊपर निर्भर होता है। फ्रेंचाइजी ही तय करती है कि उन्हें मैच कहां कराना है। लखनऊ में जो फ्रेंचाइजी है उनकी क्या प्राथमिकता है, वही तय करते हैं। उसमें बीसीसीआई का कोई रोल नहीं होता। वह जिस हिसाब से चाहते हैं उस हिसाब से मैच दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed