Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lack of blood in women due to infected water

गर्भधारण करने वाली 70 फीसदी महिलाओं में संक्रमित पानी से खून की कमी, आंतों में हो रहे कीड़े

Fri, 28 Jun 2019 05:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 28 Jun 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Lack of blood in women due to infected water
गर्भवती महिला - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसव के दौरान जो मौतें होती हैं, उनका नंबर वन किलर एनीमिया है। गर्भधारण करने वाली 70 फीसदी महिलाओं को खून की कमी होती है। यह रोग किशोरावस्था में ही बेटियों को लग जाता है जो बाद में भी बना रहता है।
विज्ञापन


खून में 11 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन होने को एनीमिया कहते हैं। अधिकांश महिलाएं आठ-नौ ग्राम हीमोग्लोबिन के साथ आती हैं। एनीमिया का एक बड़ा कारण संक्रमित पानी है। संक्रमित पानी के कारण टायफायड, आंतों में बैक्टीरियल संक्रमण के अलावा पेट में कीड़े भी पड़ जाते हैं जिससे एनीमिया होता है।
विज्ञापन


ये तथ्य कानपुर में मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल में हुए शोध में उजागर हुए हैं। मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय के निर्देशन में डॉक्टरों ने गर्भवतियों और महिलाओं के एनीमिया पर शोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शोध में पांच सौ से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया। शोध की सह निर्देशक डॉ. सीमा द्विवेदी का कहना है कि संक्रमित पानी से आंतों में कीड़े हो जाते हैं। ये कीड़े खून चूसते हैं जिससे एनीमिया हो जाता है। इसी से आयरन की गोली के साथ पेट के कीड़े की भी दवा दी जाती है।

महिलाओं में खानपान की लापरवाही भी उजागर हुई है। अधिकांश महिलाएं सरकारी आयरन की गोलियां खाना पसंद नहीं करतीं। यह भी पता चला है कि संक्रमित पानी से होने वाले रोगों और लड़कियों की एनीमिया की समस्या को परिवार के लोग हल्के में लेते हैं। इस वजह से अब हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले इंजेक्शन भी सीएचसी, पीएचसी पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed