फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Labourer's body found hanging; murder alleged.

Kanpur News: फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Thu, 03 Sep 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Labourer's body found hanging; murder alleged.
शिवली। नगर के राम नगर वार्ड में बुधवार सुबह एक मजदूर का शव घर के बरामदे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची मजदूर की बहन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

रनियां निवासी पूजा यादव ने बताया कि राम नगर शिवली निवासी भाई मनीष उर्फ गोलू यादव (35) की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। आरोप लगाया कि भाई की जमीन हड़पने के लिए उसके ससुराल पक्ष के लोग कई बार जान से मारने का प्रयास कर चुके हैं। रक्षाबंधन को भाई की पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। मंगलवार को भाई पत्नी व बच्चों को लेने ससुराल गया था। आरोप लगाया कि वहां ससुराल पक्ष लोगों ने उसको जान से मारने का प्रयास किया। भाई वहां से किसी तरह भाग कर घर आया और फोन कर उसे पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि रात में ससुरालीजन ने राम नगर आकर भाई की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। अनहोनी पर परिजन बिलखते रहे। पुलिस ने छानबीन के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मजदूर ने आत्महत्या की है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed