फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Labourer returning from Dhaba dies after being hit by vehicle

Kanpur News: ढाबे से लौट रहे मजदूर की वाहन की टक्कर से मौत

Thu, 09 Apr 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Labourer returning from Dhaba dies after being hit by vehicle
शिवली। कस्बा के कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर एक ढाबा के पास बुधवार रात आठ बजे के करीब तेज रफ्तार वाहन ने पैदल आ रहे मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से शिवली सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिवली कस्बा के शिवाजी नगर निवासी कुलदीप (25) पुत्र सुखदीन मजदूरी करते थे। बुधवार शाम को वह शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर स्थित ढाबा से पैदल वापस घर आ रहे थे। इसी बीच ढाबे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा देख लोग दौड़ पड़े और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

इधर लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां पहुंचने पर डॉ. शुरभि खत्री ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप के छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि भाई कुलदीप मजदूरी करते थे। बुधवार की रात ढाबा से खाना लाने गए थे।
विज्ञापन

वहां से वापस आते समय हादसा हो गया। अनहोनी की जानकारी पर पिता सुखदीन, मां ऊषा, बहन प्रीती, आरती बिलखते रहे। शिवली थानाध्यक्ष निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed