फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Labourer killed, colleague injured in bull attack on IIT campus

Kanpur News: आईआईटी परिसर में सांड के हमले से मजदूर की मौत, साथी घायल

Fri, 27 Mar 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Labourer killed, colleague injured in bull attack on IIT campus
कानपुर। शहर में अन्ना पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। आईआईटी परिसर में मंगलवार को सांड़ ने दो मजदूरों पर हमला कर दिया। इसमें बिठूर के डंबरपुरवा निवासी कैलाश (55) की बुधवार देर रात हैलट अस्पताल में मौत हो गई। साथी मजदूर लाखन भी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

मजदूर कैलाश के परिवार में पत्नी संगीता, दो बेटे हिमांशु और दीपांशु हैं। उनकी एक बेटी रेनू की शादी हो चुकी है। पोस्टमाॅर्टम हाउस में बेटों ने बताया कि पिता कैलाश आईआईटी की विष्णुसरन एंड कंपनी में ठेकेदार नरेंद्र के पास 10 साल से मजदूरी कर रहे थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपना काम खत्म कर साइकिल से घर लाैट रहे थे तभी अचानक सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने कैलाश को करीब पांच मिनट तक उठाकर पटका। साथी मजदूर लाखन बचाने दौड़ा तो उसे भी घायल कर दिया।
विज्ञापन

आईआईटी के सुरक्षाकर्मियों ने पानी डालकर और लाठी-डंडों से सांड़ को भगाया। इसके बाद घायल कैलाश और उनके साथी लाखन को हैलट अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार देर रात कैलाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व में हो चुकी घटनाएं :


08 फरवरी 2025 - जूही बारादेवी में सांड़ के हमले से वृद्ध प्रकाश नारायण तिवारी की माैत।
-20 दिसंबर 2025 - महाराजपुर में पुरोहित अशोक कुमार को सांड़ ने पटककर मार डाला।
-नौ सितंबर 2025 - सचेंडी में दो सांड़ों की लड़ाई में दलीपपुर निवासी गेंदालाल की मौत।
-14 फरवरी 2025 - बिठूर की कुरसौली की सरस्वती को सांड़ ने पटककर मार डाला।
-20 जुलाई 2025 - घाटमपुर के पतारा में सांड़ों की लड़ाई में सुनीता की मौत।

-छह अगस्त 2025 - बिठूर के द्वारिकागंज निवासी अंकित को सांड़ ने पटककर मार डाला।
-26 जुलाई 2023 - बादशाहीनाका में वृद्धा कविता तिवारी को सांड़ ने पटका, मौत।
-29 अप्रैल 2023 - काकादेव में बहराइच के विमल कुमार मिश्रा की सांड के पटकने से मौत।
-19 जनवरी 2019 - शास्त्रीनगर के तिकोनिया पार्क में सांड़ के हमले से राजेंद्र कुमार की माैत।

-18 जुलाई 2018 - बिठूर में ईश्वरीगंज के बुजुर्ग सूरज प्रसाद को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला।

-पांच नवंबर 2018 - बिधनू में फसल की रखवाली कर रहे दलेलपुर निवासी कथई को सांड़ ने पटका, मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed