फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer found unconscious near Tehsil, dies

Kanpur News: तहसील के पास बेहोश मिला मजदूर, मौत

Sun, 22 Mar 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Laborer found unconscious near Tehsil, dies
रसूलाबाद। कस्बा के शास्त्री नगर निवासी सुनील (46) पुत्र स्व गेंदालाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार शाम साढ़े छह बजे के करीब वह तहसील के पास बेहोश पड़े मिले। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रमोद दीक्षित ने सुनील को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉ. प्रणवीर सिंह ने उनको मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर दिव्यांग पत्नी मंजू देवी, बेटी काजल व बेटा शिवम रोते हुए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

पत्नी मंजू देवी ने बताया कि पति शनिवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। शाम को घर आने के समय पर पुलिस की ओर से उनकी मौत की जानकारी मिली। रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि मजदूर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed