{"_id":"6526f37aa6cdf88af30ba7e4","slug":"laborer-committed-suicide-by-hanging-himself-inside-the-room-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-3991-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कमरे के अंदर फंदा लगाकर मजदूर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कमरे के अंदर फंदा लगाकर मजदूर ने दी जान
Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
रनियां। थाना रनियां के साइड नंबर दो में किराए के मकान में रह रहे मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
रसधान क्षेत्र के हथूमा का रहना वाले उमाशंकर का बेटा लखन लाल (28) उर्फ छोटे रनियां स्थित साइड नंबर दो में किराए के मकान में पत्नी ज्योति के साथ रहता था। मंगलवार रात कमरे के अंदर उसका शव रस्सी के सहारे पंखे में लटका मिला। परिजन उतार कर उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ज्योति ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम खाना खाने के बाद वह बेटे अर्पित व पति के साथ बरामदे में साे रही थी। देर रात उसकी आंख खुली तो पति चारपाई पर नहीं थे। कमरे में जाकर देखा तो रस्सी के सहारे पति फंदे पर लटक रहे थे। इस पर उसने पड़ोसियों व परिजनों को जानकारी दी। थानाध्यक्ष महेंद कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल से मेमो आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को दे दिया गया।