Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kushagra Murder case Kushagra wanted to wear kurta pajama and sadri this Diwali

Kushagra Murder: कुशाग्र का इस दिवाली पर कुर्ता-पायजामा और सदरी पहनने का था मन; पापा ने बताई उसकी अंतिम इच्छा

Tue, 14 Nov 2023 12:43 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Nov 2023 12:43 PM IST
सार

Kanpur News: कुशाग्र का इस दिवाली पर कुर्ता-पायजामा और सदरी पहनना चाहता था। उसके पिता ने कहा कि पिछले साल बेटों संग परिवार ने उत्साह से दीपावली मनाई थी। अब बेटा नहीं रहा तो न मिठाई आएगी और न ही कुछ और होगा।

विज्ञापन
Kushagra Murder case Kushagra wanted to wear kurta pajama and sadri this Diwali
परिवार के साथ कुशाग्र(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशाग्र का इस बार दीपावली पर कुर्ता, पायजामा व सदरी पहनने का मन था। उसने यह इच्छा अपने पापा से भी जताई थी। परिवार भी हार बार की तरह धूमधाम से दीपावली मनाने की तैयारी में था। हालांकि असमय हुई कुशाग्र की मौत से पूरे परिवार को तोड़ दिया। 
विज्ञापन


कुशाग्र के पिता कपड़ा व्यापारी मनीष कनौडिया बातचीत के दौरान रूंधे गले से कहते हैं कि अब कुशाग्र ही नहीं रहा तो क्या होगा। मिठाई भी घर नहीं आएगी और न ही रिश्तेदारों को उपहार देंगे। घर भी नहीं सजाया गया है।
विज्ञापन


रायपुरवा के आचार्य नगर निवासी मनीष कनौडिया ने बताया कि पिछले साल दीपावली पर बड़े बेटे कुशाग्र, छोटे बेटे आदि के साथ सीसामऊ बाजार गए थे। वहीं से दोनों को नए कपड़े खरीदे थे। तब कुशाग्र ने कहा था कि पापा मेरा मन है कि अब दीपावली पर कुर्ता, पायजामा व सदरी पहनेंगे, लेकिन दीपावली पर्व से कुछ दिन पहले ही उसकी अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दीपावली पर मन पसंद कपड़े पहनने की कुशाग्र की इच्छा मन में ही रह गई। मनीष ने बताया कि पिछली बार दीपावली के दिन वह बेटों कुशाग्र और आदि के साथ आनंदेश्वर, पनकी और इस्कान मंदिर दर्शन गए थे। इसके बाद दुकान में पूजन-पाठ किया और फिर पटाखें खरीदे थे। 
Trending Videos

कुशाग्र के साथ पूरे परिवार ने उस्साह के साथ दीपावली मनाई थी। खूब पटाखे भी फोड़े थे। कुशाग्र की इच्छा की थी इसी साल में जन्मी छोटी बहन के लिए खूब खरीदारी करेंगे। उसके लिए कपड़े और खिलौनों के साथ ही पटाखें भी खरीदकर लाएंगे। 

 

कुशाग्र की मौत से उसकी और परिवार के लोगों की इच्छा धरी की धरी रह गई। जब कुशाग्र ही नहीं रहा, तो बस दीपावली के पूजन की औपचारिकता होगी। न तो घर में मिठाई लाएंगे और न ही किसी को मिठाई या गिफ्ट देंगे।

ये था पूरा मामला
30 अक्तूबर को दसवीं के छात्र कुशाग्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद परिजनों से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। प्रकरण में पुलिस ने मुख्यारोपी प्रभात शुक्ला, उसकी प्रेमिका रचिता वत्स और शिवा गुप्ता को गिरफ्तार करके प्रभात के घर से कुशाग्र की लाश भी बरामद कर ली थी। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed