फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kushagra murder case, DCP Central honored the guard, Rajans wisdom exposed the incident

कुशाग्र हत्याकांड: डीसीपी सेंट्रल ने गार्ड को किया सम्मानित, राजन की समझदारी से हटा वारदात से पर्दा

Thu, 02 Nov 2023 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Nov 2023 03:13 PM IST
सार

Kanpur News: कुशाग्र के घर पत्र फेंकने वाला युवक घर के अंदर गया, तो राजन ने पिछली नंबर प्लेट से कपड़ा हटाकर नंबर नोट कर लिया। हालांकि उसमें एफ की जगह ई लिखा गया था।

विज्ञापन
Kushagra murder case, DCP Central honored the guard, Rajans wisdom exposed the incident
डीसीपी सेंट्रल ने गार्ड को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कुशाग्र हत्याकांड का खुलासा करने मे गार्ड की अहम भूमिका रही है। इसके लिए डीसीपी सेंट्रल द्वारा रायपुरवा थाने के बगल मे माथुर धर्मशाला मे गार्ड को सम्मानित किया गया। बता दें कि जिस श्री भगवती विला अपार्टमेंट में कुशाग्र रहता था। वहां के गार्ड ने अगर 30 लाख की फिरौती का पत्र भेजने के लिए इस्तेमाल हुई स्कूटी का नंबर न नोट किया होता, तो पुलिस के लिए अपहरण और हत्या की की कहानी की तह तक जाना आसान न होता।

विज्ञापन

दरअसल, सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे कुशाग्र की मां सोनिया ने जब घर का सामान मंगाने के लिए उसे कॉल किया तो मोबाइल बंद था। उन्होंने रिश्तेदारों को सूचना दी। इस बीच अपार्टमेंट के आचार्यनगर निवासी गार्ड राजन ने बताया कि मुंह ढंककर हेलमेट पहने एक स्कूटी सवार साढ़े आठ से नौ बजे के बीच आया था। उसे रोका तो कनौडिया के घर एक पत्र देने की बात कही तो अंदर जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक अंदर गया, तो राजन ने पिछली नंबर प्लेट से कपड़ा हटाकर नंबर नोट कर लिया। हालांकि उसमें एफ की जगह ई लिखा गया था। उधर, पुलिस ने आरोपी प्रभात से पूछताछ शुरू की, तो नंबर गलत होने और खुद के घर पर होने का हवाला देते हुए टालमटोल करने लगा। इस बीच परिवार ने अपार्टमेंट के नजदीक लगे एक सीसीटीवी की फुटेज हासिल कर जैसे ही पुलिस को मुहैया कराई, तो स्कूटी दिखने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की। इसके बाद पूरा मामले का पर्दाफाश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed