{"_id":"587c94084f1c1b665fefe743","slug":"kuldeep-and-sanga-joined-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप और सांगा ने थामा बीजेपी का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप और सांगा ने थामा बीजेपी का दामन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी में शामिल हुए कुलदीप और सांगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के दो बड़े नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्नाव भगवंत नगर विधानसभा सीट से वर्तमान सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और कानपुर बिठूर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह सांगा बीजेपी में शामिल हो गए। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों नेताओं की भाजपा से टिकट उन्हीं की विधानसभा क्षेत्रों से पक्की हो सकती है।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कुलदीप और सांगा का पार्टी में स्वागत किया। बिठूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा कानपुर में जाने माने नेता हैं। सांगा के पार्टी बदलने के बाद बिठूर में भाजपा और मजबूत होती दिखाई दे रही है। भगवंतनगर से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ उनकी जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी संगीता सेंगर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। कुलदीप सिंह 2002 में बसपा के टिकट पर सदर विधायक बने। इसके बाद 2007 में वह बांगरमऊ से सपा के टिकट पर जीते। 2012 का चुनाव उन्होंने भगवन्तनगर से लड़ा और विधायक बने थे।