फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Krishna Janmashtami festival 2019, know these important things

22 साल बाद जयंत योग में मनेगी जन्माष्टमी, ये है पूजन का सही समय

Tue, 20 Aug 2019 04:17 PM IST
शिखा पांडेय राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Aug 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami festival 2019, know these important things
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
22 वर्ष बाद 23 अगस्त को जयंत योग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके लिए जेके मंदिर, द्वारिकाधीश, सनातन धर्म मंदिर समेत कानपुर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में 24 अगस्त को नटवर नागर का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र पद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। पंडित केए दुबे पद्मेश और आचार्य अमरेश मिश्रा ने बताया कि विश्व पंचांग के मुताबिक इस बार 23 अगस्त की रात्रि 11:55 बजे रोहिणी नक्षत्र, चंद्रोदय एवं अष्टमी का मिलन हो रहा है।
विज्ञापन

इससे जयंत महायोग बन रहा है, जो सदी में कभी-कभी ही बनता है। इस बार यह संयोग 22 वर्ष बाद पड़ रहा है। इस योग में भगवान कृष्ण की उपासना, भजन, भक्ति और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप उत्तम रहेगा। इससे विद्यार्थियों को विद्या, कन्याओं को सुंदर पति, व्यापारियों को विशेष लाभ एवं गृहस्थजनों को सुख-शांति की प्राप्ति होगी। जयंत योग केकारण सभी जगह विजय प्राप्त होगी।

पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म 5247 वर्ष पूर्व हुआ था। इस बार 5248वां जन्मदिवस 23 अगस्त को मनाया जाएगा। 23 अगस्त को सप्तमी सुबह 8:09 तक है। इसके बाद अष्टमी होगी जो 24 अगस्त की सुबह 8:32 बजे तक है।

इस्कॉन में 151 चांदी के कलशों से होगा अभिषेक
मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 23,24 व 25 अगस्त को मनाया जाएगा। श्रीश्री राधामाधव इस्कॉन मंदिर कमेटी के महामंत्री मुकेश पालीवाल ने बताया कि 23 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम व जन्मोत्सव के बारे में बताया जाएगा। 24 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 151 चांदी के कलशों से कृष्ण का अभिषेक होगा। जन्मोत्सव के बाद रात 12 बजे के बाद केक भी काटा जाएगा। साथ ही 56 भोग भी अर्पित किए जाएंगे। 25 अगस्त को नंद उत्सव और 27 अगस्त को राधाष्टमी मनाई जाएगी।

श्री सनातन धर्म मंदिर में सजेगी झांकी 
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से श्री सनातन धर्म मंदिर, कौशलपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 23 अगस्त को मनाई जाएगी। इस बार भी श्री सनातन धर्म मंदिर, कौशलपुरी में सचल झांकियों का प्रदर्शन होगा। यह झांकियां शाम छह से रात 11 बजे तक देखी जा सकेंगी।  पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म 5247 वर्ष पूर्व हुआ था। इस बार 5248वां जन्मदिवस 23 अगस्त को मनाया जाएगा। 23 अगस्त को सप्तमी सुबह 8:09 तक है। इसके बाद अष्टमी होगी जो 24 अगस्त की सुबह 8:32 बजे तक है। 
विज्ञापन

जेके मंदिर में आरती करेगा सिंहानिया परिवार
इस बार जेके मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी खास होगी। मंदिर में 23 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शाम सात बजे सिंहानिया परिवार की सुशीला सिंहानिया, पुत्र यदुपति सिंहानिया, अभिषेक सिंहानिया, वर्षा सिंहानिया व वेदांग सिंहानिया आरती करेंगे। इसके बाद सभी लोग द्वारिकाधीश मंदिर, कमला टावर भी जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी के श्रीविग्रह के लिए जारजट, जरी और बनारसी कपड़ों के वस्त्र तैयार हो रहे हैं। छह दिन की पोशाक और स्वर्ण आभूषण अलग-अलग होंगे।

साथ ही मंदिर में रोज शाम को फव्वारा भी चलेगा। मंदिर के पट सुबह 5:30 से दोपहर12 बजे तक और शाम को 4:30 से रात 12 बजे तक खुलेंगे। पार्किंग की व्यवस्था कमला नगर रोड पर होंगी। इसी दिन कमला टावर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस बार लड्डू गोपाल चांदी के खिलौने, चांदी का झूला, सोने के कुंडल व सोने के मुकुट में विराजमान होंगे। मंदिर के पट सुबह 7:30 से लेकर 11 बजे तक और शाम पांच बजे से 10 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed