फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KPL: Players' auction today, eyes on IPL's Upendra

केपीएल : खिलाड़ियों की नीलामी आज, आईपीएल के उपेंद्र पर रहेंगी निगाहें

Sun, 09 Feb 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
KPL: Players' auction today, eyes on IPL's Upendra
कानपुर। ग्रीनपार्क में दो मार्च से होने वाली कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी नौ फरवरी को आर्यनगर स्थित गैंजेस क्लब में होगी। इसमें सबकी निगाहें आईपीएल के स्टार क्रिकेटर उपेंद्र यादव पर रहेंगी।
विज्ञापन


नीलामी में उपेंद्र यादव के अलावा कृतज्ञ कुमार सिंह, नमन तिवारी, प्रशांत चौधरी, अलमास शौकत, आदर्श सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने करने के लिए छह फ्रेंचाइजी बढ़-चढ़कर बोली लगाएंगी।
विज्ञापन



केसीए के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि केपीएल के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें 200 खिलाड़ी तीन ग्रुप में शामिल होंगे। ग्रुप-ए व बी में रणजी, बोर्ड ट्राॅफी समेत केडीएमए लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रुप-सी में ट्रायल से चयनित खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रुप-ए के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 हजार, ग्रुप-बी का 20 हजार और ग्रुप-सी का दस हजार रुपये है। तीनों ग्रुप में अन्य शहरों के भी सात-सात खिलाड़ी शामिल किए हैं। प्रत्येक फ्रेंचाइजी ग्रुप-ए व बी से 4-4 खिलाड़ी खरीदेगी।


एक फ्रेंचाइजी के पास नीलामी के लिए कुल 7.5 लाख रुपये है पर्स मनी
केपीएल की फ्रेंचाइजी कानपुर प्राइम इंडियन गोविंदनगर, कैंट स्पाट्ंस, सीसामऊ सुपर किंग्स, गंगा बिठूर, मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर और टीएसएच ब्लास्टर आर्यनगर को नीलामी के लिए कुल 7.5 लाख रुपये पर्स मनी दी गई है। इसके अंदर ही सभी को अपनी टीम को चुनना है। नीलामी की मेजबानी की जिम्मेेदारी अभिनेत्री सृष्टि रोड़े निभाएंगी। नीलामी में सबसे बड़ा चेहरा उपेंद्र यादव का रहेगा। कानपुर निवासी उपेंद्र वर्तमान में रेलवे के लिए खेलते हैं। वह भारत-ए टीम के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद और उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उपेंद्र ने हाल ही में दिल्ली के खिलाफ रणजी मुकाबले में शानदार शतक लगाया है। इस मैच में विराट कोहली भी खेले थे।

केपीएल के ग्रुप-ए में शामिल खिलाड़ी
उपेंद्र यादव, फैज अहमद, अंश तिवारी, अलमास शौकत, सागर शर्मा, आदर्श सिंह, रिषभ मिश्रा, प्रशांत अवस्थी, सतनाम सिंह, अमित पचेरा, त्रिशाल त्रिवेदी, अंबिकेश्वर मिश्रा, अभिषेक तोमर, मयंक सिंह, शिवम दीक्षित, मो. शारिम, अंकुर पनवार, रिषभ राजपूत, शमीम हसन (सभी कानपुर), ध्रुप प्रताप, कृतज्ञ कुमार सिंह, नमन तिवारी, प्रशांत चौधरी, शिवम शुक्ला, मानिक बेरी, मो. सैफ (अन्य शहर के खिलाड़ी)।


केपीएल के ग्रुप-बी में शामिल खिलाड़ी
अमन चौहान, शिवांशु सचान, अर्पित शुक्ला, अभिषेक पांडेय, आकाश त्रिवेदी, राहुल सिंह, विदित जोशी, विकास यादव, सार्थक लोहिया, भव्य तिवारी, सुमित सिंह राठौर, सुधांशु चौरसिया, अर्जुन सिंह, आदित्य सिंह, आर्यन उमराव, दिव्यांशु यादव, आयुष्मान, सत्यम दीक्षित, प्रियांशु पांडेय (सभी कानपुर), रवि सिंह, विशाल पांडेय, यशोवर्द्धन सिंह, मुकुल यादव, विराट जायसवाल, कामिल खान, युवराज यादव (अन्य शहर के खिलाड़ी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed