फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kovinds village celebrates Holi and Diwali today

कोविंद के गांव ने मनाई होली-दिवाली, जीत के लिए यूं चला दुआओं का सिलसिला

Fri, 21 Jul 2017 09:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Kovinds village celebrates Holi and Diwali today
कोविंद के गांव में होली-दिवाली मनाते ग्रामीण, जीत के लिए मांगी मन्नतें - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर देहात जनपद के झींझक इलाके के छोटे से गांव परौंख ने गुरुवार को होली-दिवाली दोनों साथ में मनाई। खुशी का ऐसा जश्न जिसे देखने के लिए देशभर की आंखें बेताब हैं। लेकिन यहां से कोसो दूर बैठे लोग इस नजारे के एहसास को तरस रहे हैं। फिक्र ने करें... अमर उजाला डॉटकॉम अापको दूर बैठे भी इस नजारे का ऐसा एहसास कारएगा मानों आंखों के सामने ही सबकुछ हुआ हो...  
विज्ञापन

 

 

कोविंद का गांव परौंख-  

Kovinds village celebrates Holi and Diwali today
रामनाथ कोविंद के घर पर यूं लगा रहा लोगों का तांता - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

काउंटिग शुरू होने से पहले कोविंद के घर जुटी हजारों की भीड़
14 वें राष्ट्रपति के पद के चुनाव की मतगणना शुरू भी नहीं हुई थी कि कानपुर देहात के परौख गांव में जबरदस्त हलचल मच गई। मतपेटियां खुलने से पहले लोगों के दिलों की धड़कने तेज थी। सभी की आंखों में एक ही आशा कि कोविंद हमारे राष्ट्रपति चुने जाए।
सुबह के बुलेटिन में जब विशेषज्ञों ने रामनाथ कोविंद की जीत सुनिश्चित बताई तो परौंख में मौजूद लोग खुशी से झूमने लगे। ढोल- ताशों पर नाचते लोगों की खुशी को कोई ठिकाना न रहा। इनके बीच रहने वाला शख्स आज देश का राष्ट्रपति चुनने जा रहा था, इसलिए सभी को अहसास हो रहा था मानों उन्होंने सातवां आसमान छू लिया हो और एहसास हो भी क्यों ना... आखिर देश का सबसे शक्तिशाली और पहला आदमी अब इनके गांव से जो रहने वाला था।

11 बजे जब काउंटिंग शुरू हुई तो लोग खुशी से नाचने-गाने लगे। इसमें खुद कोविंद के परिवार के लोग भी लोग भी शामिल थे।वोट गिनती के लिए सांसदों की मतपेटियां पहले खोली गई जिसमें कोविंद ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली। फिर तो गांव वालों का आत्मविश्वास और बढ़ गया।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के लिए यूं चला दुआओं का सिलसिला

Kovinds village celebrates Holi and Diwali today
कोविंद के गांव में जीत के लिए चलता रहा दुआओं का सिलसिला - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
गांव के लोगों ने ठान लिया कोविंद को जीत दिलानी है। अपने आराध्य में विश्वास रखने वाले सभी धर्मों के लोग उन्हें मनाने के लिये अनवरत मन्नतें व दुआएं करते रहे। यहां तक कि मुस्लिम युवतियां भी घर में नमाज अता कर उनके विजयी होने के लिए अल्लाह से दुआ मांगती रही। उधर हिंदू लडकियां और गांव की महिलाएं भी व्रत उपवास रखकर ईश्वर से उनकी जीत की कामना करती रही। सावन के इस माह में मंदिरों मे लोग भोले भंडारी की पूजा वंदना कर कोविंद की जीत की कामना करते नजर आए। बात की तो ग्रामीणों का कहना था कि जब तक हमारे गांव के लाल राष्ट्रपति का पद नहीं संभालेंगे, हम ऐसे ही अनुष्ठान पाठ व दुआएं मांगते रहेंगे।

 
विज्ञापन

आशाओं के जले दीप 

Kovinds village celebrates Holi and Diwali today
कोविंद के गांव में मनाई गई दिवाली - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
जैसे-जैसे कोविंद जीत की ओर बढ़ते गए ग्रामीणों का जोश और बढ़ता गया। शाम करीब 3:50 बजे गांव वालों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। नजारा दीपावली के पर्व के समान नजर आया। 

 

खुशियों के रंगों में सराबोर हुआ परौंख 

Kovinds village celebrates Holi and Diwali today
कोविंद के गांव ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इससे पहले ग्रामीणों ने रंग भी खेला। रंगों में सराबोर पूरा गांव झूम रहा था। लोग एक दूजे के गले लग रहे थे और बधाई दे रहे थे। औरतें गीत गा रही थी। देशी लोकगीत गाकर ग्रामीण महिलाओं ने खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed