फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Komal Kamal will get six medals including Chancellor's Gold

Kanpur News: कुलाधिपति स्वर्ण समेत कोमल कमल को मिलेंगे छह पदक

Sun, 31 Aug 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Komal Kamal will get six medals including Chancellor's Gold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने 17 सितंबर को होने वाले 40वें दीक्षांत समारोह के लिए पदक पाने वाले मेधावियों की अनंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी है। विवि के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की छात्रा कोमल कमल ने कुलाधिपति स्वर्ण, दो रजत व कांस्य और कुलपति स्वर्ण पदक समेत छह पदकों पर कब्जा जमाया है। नरेश चंद्र कमल की पुत्री कोमल ने संगीत गायन विधा से परास्नातक किया है। उसे 90.52 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विश्वविद्यालय के सभी संकायों में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को दिया जाने वाला कुलाधिपति स्वर्ण पदक कोमल कमल को मिलेगा। इसके अतिरिक्त विवि के समस्त संकायों के स्नातकोत्तर कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और विवि की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए उसे दो कुलाधिपति रजत पदक, कला संकाय की स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए कांस्य पदक और कला संकाय में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसके अलावा डाॅक्टर निर्मला सक्सेना स्मारक स्वर्ण पदक दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर अनंतिम सूची अपलोड कर दी गई है। अगर किसी को आपत्ति है तो वह दो सितंबर की शाम पांच बजे तक तक अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। समारोह में करीब 85 छात्र-छात्राओं को पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इनको मिलेगा कुलाधिपति कांस्य पदक
जुहारी देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज कानपुर की सलोनी साहू, चौ. चरण सिंह डिग्री काॅलेज हैवरा इटावा की जुक्ती सिंह, वीजीएम पीजी काॅलेज इटावा की पारुल राजपूत, एएनडी एनएनएम महाविद्यालय कानपुर की सिमी सोनी, केके पीजी काॅलेज इटावा की सौम्या गुप्ता, एएनडी एनएनएम महाविद्यालय कानपुर की श्वेता सिंह, स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेस सीएसजेएमयू की आयुषी सोनी, जनता कॉलेज बकेवर इटावा की शुभांगी राठौर, डीएन पीजी कॉलेज फतेहगढ़ फर्रुखाबाद की यशिता श्रीवास्तव, पीपीएन कॉलेज कानपुर की अलीशा निगम, जनता कॉलेज बकेवर इटावा की कोमल, यहीं के निखिल मौर्या, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी सीएसजेएमयू की श्रुति ओमर, पीएसआईटी कॉलेज भौंती की वेदिका वर्मा, स्कूल ऑफ आर्ट्स ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज सीएसजेएमयू की मुस्कान सिंह, स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की कोमल कमल, चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज हैवरा इटावा के संजीव कुमार और यहीं की अदिती श्रीवास्तव, वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज की नैंसी, अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज सीएसजेएमयू की काजल सिंह, महिला महाविद्यालय किदवईनगर की हर्षिका कुशवाहा, डीडब्लूटी कॉलेज कानपुर की साक्षी दीक्षित और यहीं के जीत शर्मा, स्कूल ऑफ टीचर एजूकेशन सीएसजेएमयू की शुभी मिश्रा, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यूआईईटी की अंशिका शर्मा और यहीं की विदुषी शुक्ला, दयानंद एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज के आश्चर्य कुमार गुप्ता कोकुलाधिपति कांस्य पदक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनको मिलेगा कुलपति स्वर्ण पदक
स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की कोमल कमल, चौधरी चरण सिंह डिग्री काॅलेज हैवरा इटावा की अदिति श्रीवास्तव, डीएन पीजी कालेज फतेहगढ़ फर्रुखाबाद की यशिता श्रीवास्तव, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी सीएसजेएमयू की श्रुति ओमर, पीएसआईटी भौंती की वेदिका वर्मा, जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के आयुष सिंह, स्कूल ऑफ आर्ट ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज सीएसजेएमयू की मुस्कान सिंह, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यूआईईटी की अंशिका शर्मा, डीडब्लूटी कॉलेज कानपुर के जीत शर्मा को कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। दो संकायों कृषि एवं विधि में इस साल किसी भी छात्र को कुलपति स्वर्ण पदक नहीं मिलेगा। इनके अलावा 53 स्मारक पदक मेधावियों को दिए जाएंगे।

स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की कोमल कमल, चौधरी चरण सिंह डिग्री काॅलेज हैवरा इटावा की अदिति श्रीवास्तव, डीएन पीजी कालेज फतेहगढ़ फर्रुखाबाद की यशिता श्रीवास्तव, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी सीएसजेएमयू की श्रुति ओमर, पीएसआईटी भौंती की वेदिका वर्मा, जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के आयुष सिंह, स्कूल ऑफ आर्ट ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज सीएसजेएमयू की मुस्कान सिंह, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यूआईईटी की अंशिका शर्मा, डीडब्लूटी कॉलेज कानपुर के जीत शर्मा को कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। दो संकायों कृषि एवं विधि में इस साल किसी भी छात्र को कुलपति स्वर्ण पदक नहीं मिलेगा। इनके अलावा 53 स्मारक पदक मेधावियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed