फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Know the new system of Punjab National Bank

पीएनबी की नई व्यवस्था: अब कार्ड के बिना भी एटीएम से निकलेंगे रुपये, पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 22 May 2021 03:34 PM IST
शिखा पांडेय अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 May 2021 03:34 PM IST
सार

एटीएम कार्ड के जरिये होने वाले फ्रॉडों को खत्म करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने नई व्यवस्था शुरू की है। अब खाताधारक को इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग पर लॉगइन करके कार्डलेस कैश विकल्प पर जाना होगा।

विज्ञापन
Know the new system of Punjab National Bank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक ने डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के साथ ही एटीएम कार्ड के जरिये होने वाले फ्रॉडों को खत्म करने की दिशा में नया कदम उठाया है। अब बैंक के ग्राहक एक दिन में बिना एटीएम कार्ड के पीएनबी के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाल सकेंगे।
विज्ञापन


हालांकि इसके लिए जरूरी है कि ग्राहक मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग करता हो। कानपुर में पीएनबी के 70 से ज्यादा एटीएम लगे हैं। नई व्यवस्था के तहत खाताधारक को इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग पर लॉगइन करके कार्डलेस कैश विकल्प पर जाना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद वैल्यू एडेड सर्विस, कार्ड रिलेटेड सर्विस और फिर कार्डलेस कैश विड्राल विकल्प पर जाने के बाद अपना एकाउंट नंबर डालना होगा। इसके बाद एक चार डिजिट का पिन जनरेट होगा। यह पिन उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके वैरीफिकेशन के बाद ग्राहक को 12 डिजिट का रेफरेंस नंबर मिलेगा। इसके बाद संबंधित ग्राहक एटीएम बूथ जाएगा और एटीएम की स्क्रीन पर कार्डलेस कैश विड्राल विकल्प चुनेगा। इसके बाद 12 डिजिट का रेफरेंस नंबर और चार डिजिट वाला पिन डालना होगा। इसके बाद कैश निकल जाएगा।

पिन दो घंटे के लिए वैलिड होगा। दो घंटे बाद फिर नया पिन जनरेट करना होगा। पीएनबी के मार्केटिंग ऑफिसर अश्वनी उपाध्याय ने बताया कि नई व्यवस्था से डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा मिलेगा। एटीएम कार्ड के जरिये होने वाले फ्रॉड पर भी अंकुश लग सकेगा।


एक दिन में न्यूनतम एक हजार और अधिकतम 10 हजार रुपये तक निकाल सकते हैं। पीएनबी ऑफीसर्स एसोसिएशन के सचिव अनिल मिश्रा ने बताया कि इससे एटीएम कार्ड लेकर चलने का झंझट भी नहीं रहेगा। कोई पिन नंबर का भी गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। एक दिन में पांच लेनदेन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed