फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   know about up new dgp sulkhan singh

जानिए, यूपी के नए DGP सुलखान सिंह के बारे में सबकुछ

Tue, 25 Apr 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 05:26 PM IST
सार

-बांदा के साधारण किसान का बेटा बना डीजीपी
-सुलखान सिंह के गांव जौहरपुर में जश्न
-पैतृक गांव और बांदा में की पढ़ाई
-गांव से लेकर स्कूलों तक खुशियां

विज्ञापन
know about up new dgp sulkhan singh
सुलखान सिंह (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी पद पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह की नियुक्ति ने बुंदेलखंड और खासकर बांदा जनपद को खुशी का एक नया और नायाब मौका दिया है। सुलखान सिंह बांदा जिले के बाशिंदे हैं। उनका पैतृक गांव जौहरपुर है। 

विज्ञापन


सुलखान सिंह के गांव जौहरपुर में जश्न

खासकर सुलखान सिंह के पैतृक गांव जौहरपुर में जश्न जैसा माहौल रहा। बांदा-फतेहपुर की सीमा पर यमुना किनारे आबाद जौहरपुर गांव की आबादी लगभग 10 हजार है। 20 किलोमीटर दायरे में फैला है। श्री सिंह के पिता लाखन सिंह व भाई इत्यादि यहीं आबाद हैं। वह चार भाइयों में सबसे बडे़ हैं।
विज्ञापन


पैतृक गांव और बांदा में की पढ़ाई

आठवीं तक की पढ़ाई गांव में ही की। हाईस्कूल 1973 में तिंदवारी से और इंटर 1975 में आदर्श बजरंग इंटर कालेज (बांदा) से किया। रूढ़की में इंजीनियरिंग की। पिता व भाई आदि भी काश्तकारी से जुडे़ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा के साधारण किसान का बेटा बना डीजीपी

जौहरपुर के पूर्व प्रधान बलवान सिंह बताते हैं कि सुलखान सिंह बेहद सरल स्वभाव के हैं। साधारण घराने और कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने पढ़ाई की। वह जब कभी भी गांव आते हैं, सबसे उसी मिलनसार स्वभाव और सादगी से मिलते हैं। उनके स्वभाव से गांव के लोग यह नहीं महसूस कर पाते कि पुलिस के एक बडे़ अधिकारी से वह मिल रहे हैं।


गांव से लेकर स्कूलों तक खुशियां   
आदर्श बजरंग कालेज में उन्हें पढ़ाने वाले पूर्व शिक्षक बाबूलाल गुप्त बताते हैं कि छात्र जीवन से वह ईमानदार थे। हाल ही में उन्होंने बांदा मुक्तिधाम के लिए अपने पास से कुछ आर्थिक सहयोग किया। आदर्श बजरंग इंटर कालेज के मौजूदा प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय ने भी बांदा के बेटे के पुलिस मुखिया बनने पर खुशी जताते हुए बधाई दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed