फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   know about important things Ramadan 2019, Zakat and eid

Eid 2019: ये काम करके भी अदा कर सकते हैं जकात, पढ़ लें ये जरूरी जानकारी

Tue, 04 Jun 2019 01:17 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Jun 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
know about important things Ramadan 2019, Zakat and eid
फाइल फोटो
जरूरी नहीं है कि जकात की रकम किसी मदरसे या मजहबी तंजीम को ही दी जाए। अगर कोई मरीज गरीब है और इलाज के लिए दवा खरीदने की हैसियत में नहीं है तो उसकी दवा खरीदवाकर भी जकात अदा की जा सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा ऐसा जरूरतमंद जो शर्म और लिहाज की वजह से अपनी मजबूरी नहीं बता पा रहा है। उसे भी जकात दी जा सकती है। इससे अधिक सवाब मिलेगा। उलेमा ने बताया कि जकात रकम और सामान के रूप में दी जा सकती है।
विज्ञापन

कानपुर में लोग जकात अदा करने के संबंध में रमजान हेल्प लाइन पर उलेमा से मसला पूछ रहे हैं। कुलहिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी की अल शरिया हेल्पलाइन पर लोगों ने मरीजों को दवा दिलाकर और गरीबों को जरूरत का सामान दिलाकर जकात की अदायगी के संबंध में जानकारी ली।

इसके साथ आल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल की माहे स्याम हेल्पलाइन पर पूछा गया कि आर्टिफिशियल ज्वैलरी पर जकात निकाली जाएगी? इस पर बताया गया कि सोना-चांदी के अलावा किसी धातु पर जकात वाजिब नहीं है।

अगर आर्टिफिशियल ज्वैलरी का व्यापार किया जाता है और जकात की शर्तें पूरी होती हैं, तभी जकात निकालना वाजिब होगा। उलेमा ने यह भी स्पष्ट किया कि शीशे, कांच की चूड़ियां जिनका इस्तेमाल जीनत के लिए किया जाता है, उन पर जकात वाजिब नहीं है।

इसके अलावा बाबपुरवा स्थित नई जामा मस्जिद में जश्न-ए-तकमील-ए-कुरान में कुरान पाक की फजीलत बयान की गई। अध्यक्षता शहर काजी मौलाना रियाज अहमद हशमती ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed