फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kitty partys gave business idea to women

अपराजिता: किटी पार्टी दे रहीं है महिलाओं को बेहतर रोजगार, उद्यमिता का लहरा रही हैं परचम

Fri, 29 Mar 2019 06:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Mar 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
kitty partys gave business idea to women
फाइल फोटो
किटी की बात सुनते हैं तो हाऊजी खेलती महिलाओं की तस्वीर जेहन में आ जाती है। लेकिन, क्या आपको पता है कि अब यही किटी महिलाओं के लिए उद्यमी बनने का रास्ता बन गई है। इससे वह शहर में ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी उद्यमिता का परचम लहरा रही हैं, वो भी घर बैठे-बैठे।
विज्ञापन


दरअसल, इन किटी पार्टियों में खेलने वाले हाऊजी और तंबोला गेम के टिकट महिलाएं खुद डिजाइन कर रही हैं। यह टिकट अलग-अलग थीम के अनुसार ग्राहक ऑर्डर देकर डिजाइन करवा रहे हैं। आइए जानें कि आखिर कैसे यह किटी पार्टी महिलाओं को बेहतर रोजगार दे रही हैं और वे भी आत्मनिर्भर होकर उद्यमिता के पथ पर चल पड़ी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

खुद से कुछ करना था, तभी कस्टमाइज्ड हाऊजी टिकट का आइडिया आया

सोशल तौर पर हरदम सक्रिय रहने वाली एंजिका जैन बताती हैं कि उनका सपना उद्यमी बनने का था। किटी और अन्य पार्टीज में वह जाती थीं। वहीं से उनको कस्टमाइज्ड टिकट बनाने का आइडिया आया। पहले तो उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए टिकट बनाने शुरू किए, फिर लोगों को उनका काम पसंद आने लगा और शहर के विभिन्न क्लबों से भी उनको ऑर्डर मिलने लगे हैं। वह खुद ही इन टिकट को डिजाइन करती हैं, जो हर ग्राहक की रेंज के अनुसार हैं।

शहर के साथ आसपास के शहरों से भी आते हैं ऑर्डर
अनीता गर्ग को जब कस्टमाइज्ड हाऊजी और तंबोला टिकट के बारे में पता चला तो उन्होंने भी इस फील्ड में आने का मन बना लिया। वे बताती हैं कि इस फील्ड में काफी संभावनाएं हैं। आए दिन लोग ऐसे दिलचस्प थीम के अनुसार टिकट बनवाने का ऑर्डर देत हैं कि कभी-कभी हैरानी होती है कि उनको ऐसे आइडिया आते कहां से हैं। अनीता को शहर से ही नहीं बल्की लखनऊ, गाजियाबाद, फैजाबाद आदि जगह से भी ऑर्डर आते हैं।

 
विज्ञापन

कस्टमाइज्ड टिकट का काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि किटी पार्टी में ही नहीं बल्कि सालगिरह और जन्मदिन पर भी शहरवासी अब हाऊजी और तंबोला गेम खेलने लगे हैं। वे टिकट बनाने के लिए स्पेशल ऑर्डर देते हैं। कोई दोस्तों और परिवारवालों की फोटो लगवा रहा है, तो कोई बीते हुए खूबसूरत पलों की तस्वीरें।

करीब इतना खर्च एक टिकट बनवाने में
हाऊजी और तंबोला में एक कस्टमाइज्ड टिकट बनाने का औसतन खर्च दस रुपये आता है, जो 40 से 50 रुपये तक भी है। टिकट का दाम डिजाइन पर भी निर्भर करता है। साथ ही वो हैंडमेड टिकट है या कंप्यूटर प्रिंट आधारित। कस्टमाइज्ड टिकट को बनाने में कम से कम दो दिन का समय लगता है।


 
विज्ञापन

कस्टमाइज्ड टिकट से खेलने में ज्यादा मजा रुचि अग्रवाल बताती हैं किटी पार्टी में हाऊजी और तंबोला गेम ऐसा है जो खेला ही जाता है। हाल ही में होली थीम किटी पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें होली आधारित हाऊजी टिकट ऑर्डर देकर बनवाई थीं। इन टिकट से खेलने में सदस्यों को खूब मजा आया।

आशा जैन ने बताया किटी पार्टी हो या फिर जन्मदिन की पार्टी, कस्टमाइज्ड हाऊजी का ट्रेंड पिछले कुछ महीनों से बढ़ा है। अब लोग मार्केट से इन गेम को न खरीद कर स्पेशल ऑर्डर पर टिकट बनवा रहे हैं। यही वजह है कि इस फील्ड में पैसे कमाने की संभावनाएं बढ़ी हैं। कोई भी थीम पार्टी का आयोजन करती हूं तो उसके लिए कस्टमाइज्ड हाऊजी टिकट जरूर बनवाती हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed