फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kisano ko milegi sat bori

Kanpur News: एक हेक्टेयर पर किसान को मिलेगी सात बोरी यूरिया

Fri, 17 Apr 2026 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
kisano ko milegi sat bori
निर्धारित कोटे से अधिक मांग पर लेनी होंगी विभाग की अनुमति
विज्ञापन


किसानों को अपनी खतौनी की फोटो काॅपी और आधार कार्ड लाना अनिवार्य


माई सिटी रिपोर्टर

कानपुर। कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब एक हेक्टेयर तक जोत वाले किसानों को सात बोरी यूरिया ही मिलेगी। इस फैसले से किसानों में असंतोष है।
वहीं, छोटे एवं सीमांत किसानों को उनकी जोत के अनुपात में दो से पांच बोरी यूरिया दी जाएगी। एक हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों को अतिरिक्त खाद के लिए खतौनी प्रस्तुत कर सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। बिना सत्यापन उन्हें अतिरिक्त उर्वरक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


खाद लेने के लिए अब किसानों को खतौनी की फोटो काॅपी और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। समिति केंद्रों पर अंगूठा लगाने के बाद ही खाद का वितरण होगा। यदि कोई किसान तय सीमा से अधिक यूरिया लेना चाहता है तो उसे कृषि पर्यवेक्षक या राजस्व विभाग से विशेष अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान बोले -


आधुनिक खेती में 150 से 180 किलो नाइट्रोजन की जरूरत होती है जबकि सात बोरी यूरिया से केवल करीब 127 किलो नाइट्रोजन ही मिल पाता है। इससे तो खेती पर काफी असर पड़ेगा। साैरभ कुशवाहा, मोहनपुर



एक हेक्टेयर खेत में सामान्य तौर पर 10 से 12 बोरी यूरिया की आवश्यकता होती है लेकिन नई व्यवस्था में केवल सात बोरी मिलने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। - श्याम, टिकरा




वर्जन -


अभी तक सरकार ने मानक तय नहीं किया था लेकिन अब जोतबही के अनुसार ही खाद मिलेगी। सात बोरी से ज्यादा खाद देने का नियम खत्म हो गया है। ज्यादा देने पर दुकानदार पर करवाई होंगी। - प्राची पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed