फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kisano ko milega anudan

Kanpur News: आलू भंडारण पर किसानों को मिलेगा 20 हजार तक अनुदान

Fri, 11 Sep 2026 04:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
kisano ko milega anudan

विज्ञापन
निजी शीतगृहों में रखे आलू पर 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सहायता

 पोर्टल पर पंजीयन के बाद डीबीटी से होगा भुगतान


माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। निजी शीतगृहों में आलू भंडारित करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। शासन ने आलू के भंडारण प्रभार पर अनुदान योजना लागू कर दी है। इसके तहत किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान मिलेगा। एक किसान को अधिकतम 200 क्विंटल आलू पर 20 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अनुदान की राशि आधार सीडेड बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

जिला उद्यान अधिकारी उमेश चंद्र उत्तम ने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने निजी शीतगृहों में अपना आलू भंडारित किया है। लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यान विभाग के potato.uphorticulture.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। इसके बाद भंडारित आलू की घोषणा और विभागीय सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


पहले पंजीयन, फिर सत्यापन और भुगतान

योजना में किसान को पहले पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद भंडारण की घोषणा की जाएगी। किसान के रोपित आलू क्षेत्रफल का निर्धारण खसरा-खतौनी के आधार पर किया जाएगा। निजी शीतगृह में जमा आलू की रसीद भी सत्यापन का आधार होगी। आलू की निकासी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही किसान को अनुदान के लिए पात्र माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये दस्तावेज जरूरी

अनुदान के लिए किसान को फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र, आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक और चेकबुक की प्रति देनी होगी। बैंक संबंधी दस्तावेज में खाताधारक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट होना चाहिए। इसके अलावा खसरा-खतौनी में रोपित आलू का क्षेत्रफल और निजी शीतगृह से जारी भंडारण पर्ची की प्रति भी देनी होगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed