{"_id":"602e30988ebc3ee90413e093","slug":"kisan-andolan-news-kisan-neta-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोको आंदोलन: कानपुर में सपा नेता नजरबंद, बांदा में पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको आंदोलन: कानपुर में सपा नेता नजरबंद, बांदा में पुलिस से धक्का-मुक्की
Thu, 18 Feb 2021 03:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Feb 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
रेल रोको आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून को लेकर किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और 18 फरवरी को देश में रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। सपा आंदोलन का समर्थन कर रही है। इसके चलते कानपुर में गुरुवार सुबह से ही पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने समाजवादी युवजनसभा जिलाध्यक्ष अर्पित यादव पार्षद को घर में ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
वहीं कन्नौज जिले में गुरसहायगंज मलिकपुर क्रासिंग के पास भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष राजा यादव, प्रदीप यादव को पांच समर्थकों सहित हिरासत में लिया गया है। यह रेल रोकने जा रहे थे। बांदा जिले में रेलवे ट्रैक पर किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने रेल रोको आंदोलन शुरू किया। सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन कर रेलवे स्टेशन मार्ग पर जाम लगाया दिया। किसान स्टेशन की ओर बढ़ रहे थे तभी भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए किसान सड़क पर ही बैठ गए।
विज्ञापन