फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kirti to receive Vice-Chancellor's Gold Medal in Education; Ishita to receive it in the Law Faculty

Kanpur News: शिक्षा में कीर्ति, विधि संकाय में इशिता को मिलेगा कुलपति स्वर्ण पदक

Sat, 20 Jun 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kirti to receive Vice-Chancellor's Gold Medal in Education; Ishita to receive it in the Law Faculty
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के 41वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले बीएड, एमएएड, बीएएलएलबी और एमएससी के मेधावियों की सूची जारी हो गई है। शिक्षा में कीर्ति, विधि संकाय में इशिता द्विवेदी को कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह अनन्तिम सूची है। छात्र-छात्राएं 21 जून शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


सीएसजेएमयू का स्थापना दिवस नौ जुलाई को है। विवि की ओर से तीन चरणों में मेधावी छात्र-छात्राओं की लिस्ट जारी की गई है। तीसरी लिस्ट में कुलपति स्वर्ण पदक और कुलाधिपति कांस्य पदक प्राप्तकर्ताओं की सूची है। सीएसजेएमयू की एलएलबी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ दो छात्राओं बीएएनडी कॉलेज की जया परिहार और इसी कॉलेज की अश्रुति श्रीवास्तव को कुलाधिपति कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


गया प्रसाद विधि महाविद्यालय शिवराजपुर की बीएएलएलबी की तान्या सिंह, डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज की स्नेहा कुमारी यादव, एएनडी महाविद्यालय की बीएड की विधि भदौरिया, एमएड की अंजुलि यादव को कुलाधिपति कांस्य पदक से नवाजा जाएगा। एमएड की कीर्ति शुक्ला और अटल बिहारी बाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की एलएलएम की इशिता द्विवेदी को कुलाधिपति कांस्य और कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने कहा कि प्रायोजित पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों की लिस्ट जारी हुई है। आपत्ति होने पर 21 जून तक विवि की ईमेल आईडी पर सूचना दे सकते हैं। शाम पांच बजे तक आने वाली आपत्तियों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed