{"_id":"65f9c99f82484548730b9df1","slug":"kiln-workers-dead-body-found-hanging-kanpur-news-c-220-1-akb1007-110264-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फंदे पर लटका मिला भट्टा मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फंदे पर लटका मिला भट्टा मजदूर का शव
Tue, 19 Mar 2024 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। अमराहट थाना क्षेत्र के पक्की महटौली के पास ईंट भट्टे में काम करने वाले मजदूर का शव आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महोबा जिले के थाना पपरई के चिचौरा निवासी सोनू (26) पुत्र अजय उर्फ कालूराम अपने परिवार के साथ पक्की महटौली के के ईंट भट्टे में पथाई का कार्य करता था। मंगलवार सुबह भट्टे से कुछ दूर एक खेत किनारे आम के पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटकता मिला। अनहोनी की जानकारी पर पहुंची पत्नी लीला व पिता रोने लगे। घटना की जानकारी पर अमराहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। पुलिस को पत्नी लीला ने बताया कि पति कभी कभार शराब पी लेते थे। सोमवार शाम को वह शराब के नशे में परिजनों से बहस कर रहे थे। उसे समझाने के बाद वह पांच माह की बेटी को लेकर झोपड़ी में सोने चली गई। सुबह पति के झोपड़ी में न मिलने पर परिजन व साथी मजदूरों ने खोज की तो पति का शव पेड़ पर लटकता मिला। थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि परिजनों से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है। फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।