{"_id":"5f815acd8ebc3e5fad3a9e1e","slug":"killing-of-young-man-by-taking-him-from-home-in-kannauj-dead-body-found-in-farm-in-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुकदमे में समझौता न करने पर मजदूर की हत्या, पुलिस ने उठाया शव तो बेहोश हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुकदमे में समझौता न करने पर मजदूर की हत्या, पुलिस ने उठाया शव तो बेहोश हुई मां
Sat, 10 Oct 2020 12:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
बेटे के शव को देख बेसुध पड़ी मां
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के अल्हनापुर गांव में मारपीट के मुकदमे में समझौता न करने पर शुक्रवार की रात अविवाहित मजदूर की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ जांच पड़ताल की। परिजनों की तहरीर पर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
परिजनों से जानकारी लेते एएसपी विनोद कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर एएसपी विनोद कुमार सिंह, सीओ तिर्वा दीपक दुबे, विशुनगढ़ प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल ने फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड के साथ मौके पर जांच की। मृतक के मुंह व सीने के पास खून फैला था।
भाई शकील खां ने बताया कि शुक्रवार शाम को गांव का अरुण यादव वकील को साथ लेकर गया था। देर रात तक न लौटने पर तलाश की लेकिन पता नहीं चला था। अयूब ने बताया कि जिस कोठरी के पास शव पड़ा था, उसकी छत पर अरुण बैठा था। उसे देखकर भाग गया। एएसपी ने बताया कि अरुण यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

मृतक वकील खां
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
भाई शकील ने बताया कि वकील और अरुण यादव में शनिवार को मारपीट हुई थी। आरोप लगाया कि अरुण ने वकील और मां सबीना के साथ गालीगलौज व मारपीट की थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो शुक्रवार को एसपी कार्यालय में शिकायत की थी। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार शाम अरुण घर पहुंचा और गलती मानी।

जानकारी देता मृतक का भतीजा अयूब खां
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी दोस्ती का हवाला देकर वह वकील को साथ ले गया था। भाभी रुखसाना ने आरोप लगाया कि फोन करने पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा था कि आरोपी को पकड़कर ले आओ। अरुण मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। उसने वकील की हत्या करने की धमकी भी दी थी। एएसपी विनोद कुमार सिंह ने परिजनों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
नमूने एकत्रित करती फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उठाया शव तो बेहोश हुई मां
परिजनों के विरोध के बाबजूद जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए वकील खां के शव को उठाया तो उसकी मां सबीना बेहोश हो गई। परिजन डर गए। वहां पर मौजूद परिजनों ने पानी डालकर सबीना को ठीक किया।
परिजनों के विरोध के बाबजूद जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए वकील खां के शव को उठाया तो उसकी मां सबीना बेहोश हो गई। परिजन डर गए। वहां पर मौजूद परिजनों ने पानी डालकर सबीना को ठीक किया।