फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidney scandal, deal was decided at Delhi Metro station

किडनी कांड में खुलासा, दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर तय होता था सौदा

Mon, 04 Mar 2019 06:09 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 04 Mar 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
Kidney scandal, deal was decided at Delhi Metro station
प्रतीकात्मक तस्वीर
किडनी कांड के आरोपी गौरव मिश्रा और टी राजकुमार डोनरों को केतन कौशिक से मिलवाते थे। दिल्ली के कड़कड़डुमा मेट्रो स्टेशन पर हर केस की डील फाइनल होती थी। इसके बाद केतन ही तय करता था कि किडनी या लिवर किस रिसीवर को कहां ट्रांसप्लांट होनी है। अस्पताल के कोऑर्डिनेटरों से भी पूरी साठगांठ केतन ही करता था। यह खुलासा पुलिस ने रविवार को 12 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी गौरव मिश्रा से पूछताछ के बाद किया।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों से भी साठगांठ 
गौरव ने बताया कि केतन कौशिक डॉक्टर नहीं, बल्कि दिल्ली में उसका मेडिकल स्टोर है। इस वजह से बड़ी-बड़ी फार्मा कंपनियों में उसकी पैठ है। इसके जरिए उसने विदेशों में मानव अंगों की तस्करी का नेटवर्क खड़ा किया। साथ ही उसने दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों के आसपास के मेडिकल स्टोरों के कर्मचारियों के बीच अपना जाल फैलाया। इन मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों के जरिए वह मरीजों से संपर्क करता था।
विज्ञापन


अपोलो कांड के आरोपी बृजेंद्र ने मिलाया था 
गौरव ने बताया कि केतन कौशिक से उसकी मुलाकात वर्ष 2016 के अपोलो कांड में जेल गए बृजेंद्र सिंह चौहान ने दिल्ली में कराई थी। बृजेंद्र पद्मश्री डॉक्टर का 15 साल तक पर्सनल सेक्रेटरी रहा था। जेल जाने से पहले तक सभी डील वह खुद ही फाइनल करता था। इसके बाद यह काम उसने शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेंद्र के जरिए  पीएसआरआई और फोर्टिस के कोऑर्डिनेटरों से उसका संपर्क हुआ था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद बृजेंद्र ने उससे संपर्क किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर काम करना शुरू कर दिया। बृजेंद्र बैक डोर से काम करता था। वर्ष 2014 में बृजेंद्र से पहली बार मुलाकात हुई थी। लखनऊ के एक मरीज की किडनी ट्रांसप्लांट कराने की डील उसने सीधे बृजेंद्र से की थी, जिसमें केतन ने डोनर मुहैया कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed