फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidney case kanpur Important information about Ketan Kaushik

किडनी कांडः केतन कौशिक के बारे में मिली अहम जानकारी, विदेश तक कुछ ऐसे फैलाया नेटवर्क

Sat, 02 Mar 2019 08:36 AM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Kidney case kanpur Important information about Ketan Kaushik
डेमो पिक
किडनी कांड का मास्टरमाइंड केतन कौशिक के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि केतन कौशिक डॉक्टर नहीं है। वह डोनरों से डॉक्टर बनकर मिलता था। केतन मेडिकल स्टोर संचालक है। पुलिस ने अभी तक उसके दिल्ली स्थित मेडिकल स्टोर के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


किडनी कांड में जेल भेजे गए टी राजकुमार, गौरव मिश्रा समेत छह लोगों से पूछताछ में बताया था कि वे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनरों को केतन को सौंपते थे। वही अस्पतालों में साठगांठ कर किडनी ट्रांसप्लांट करवाता था। पुलिस के पास उसका नाम व उसके तीन मोबाइल नंबर ही थे। दिल्ली से जांच कर लौटी पुलिस की टीम ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला है कि केतन डॉक्टर है ही नहीं, बल्कि वह डोनरों से डॉक्टर बनकर मिलता था।
विज्ञापन

देश से लेकर विदेश तक में मानव अंगों का सौदा करता है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक केतन कौशिक का मेडिकल स्टोर दिल्ली के साकेत नगर स्थित एक बड़े अस्पताल के पास है। वह अपने मेडिकल स्टोर पर भी डोनरों से मिलता था। जानकारी के अनुसार वह खुद भी लोगों को झांसा देकर किडनी-लिवर बेंचने के लिए मोटीवेट करता था। डोनर वरदान, शोएब को भी गौरव ने केतन से मिलवाया था।

विदेश तक फैला है नेटवर्क
पुलिस ने खुलासा किया था कि गिरोह देश से लेकर विदेश तक में मानव अंगों का सौदा करता है। खासकर टर्की और श्रीलंका में किडनी बेंची जाती थीं। ये पूरी डीलिंग केतन ही करता था। पुलिस का कहना है कि केतन के हाथ लगने से बड़े खुलासे हो सकते हैं।

मानव अंगों के ट्रांसप्लांट में पूरी साठगांठ वही करता था

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के साकेत नगर स्थित कई मेडिकल स्टोर संचालकों व कर्मचारियों से पूछताछ में केतन के घर का पता भी पुलिस को मिल गया है। इसलिए पुलिस एक टीम कभी भी दिल्ली जा सकती है, जहां उस पते का सत्यापन करेगी।

केतन किडनी गिरोह का बड़ा आरोपी है। मानव अंगों के ट्रांसप्लांट में पूरी साठगांठ वही करता था। उसके बारे में जानकारी मिली है। इस लिए उसकी तलाश की जा रही है। - रवीना त्यागी, एसपी साउथ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed