{"_id":"5fbe0ab48ebc3e9b8409fda6","slug":"kidnapping-of-farmer-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशों ने बांदा में किसान का किया अपहरण, पुलिस व ग्रामीणों की सतर्कता से छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र बदमाशों ने बांदा में किसान का किया अपहरण, पुलिस व ग्रामीणों की सतर्कता से छोड़कर भागे
Wed, 25 Nov 2020 01:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
संतोष
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तरसूमा के मजरा पचपेडिया में मंगलवार रात गांव के नजदीक स्थित पुरवा खेतों की रखवाली करने गए 50 वर्षीय किसान संतोष यादव का चार-पांच सशस्त्र बदमाशों ने अपहरण कर लिया।
रात में ही ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल हरकत में आये प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह गौर ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में फतेहगंज, कालिंजर एवं अतर्रा थाना पुलिस व क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
पुलिस की घेराबंदी के चलते बदमाश कि्सान संतोष को कबरा पुरवा के नाजडीक्रात में देर रात 1 बजे छोड़कर निकल भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस एवं ग्रामीणों के दबाव के चलते रात में ही मुक्त करा लिए गए संतोष को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पूछताछ में असलियत सामने आयेगी।