फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapping for Solver in vdo recruitment exam

वीडीओ भर्ती परीक्षा से पहले साथियों ने कर लिया अपहरण, हकीकत सुन पुलिस के होश उड़े

Sat, 22 Dec 2018 09:38 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Dec 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping for Solver in vdo recruitment exam
छात्र के अपहरण की वारदात की जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के काकादेव स्थित एक हॉस्टल में रहकर एसएससी (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन भर्ती) की तैयारी कर रहे उन्नाव जिला निवासी युवक का उसके ही साथियों ने अपहरण कर लिया। गुरुवार रात परियर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोका। पूछताछ में अपहरणकर्ताओं ने बताया कि युवक ने वीडीओ की परीक्षा में सॉल्वर बन परीक्षा देने का ठेका लिया था। इसके लिए उसने 40 हजार रुपये एडवांस लिए थे। हालांकि बाद में परीक्षा देने से इंकार कर दिया। रुपये न लौटाने पर उन्होंने हॉस्टल से उसे उठाया था। पुलिस ने अपहरण करने वाले चार युवकों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह व परियर चौकी इंचार्ज जावेद गुरुवार रात परियर व कानपुर बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कानपुर की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की कार को जब रुकवाने का प्रयास किया तो युवकों ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने लगभग दस किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कार रुकवा ली। कार सवार पांच युवकों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो मामला अपहरण का निकला।
विज्ञापन


 

शराब पिलाने के बाद किया अपहरण

Kidnapping for Solver in vdo recruitment exam
छात्र के अपहरण की वारदात की जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
कार सवार कानपुर के चौबेपुर गबड़हा निवासी विकास कुमार कनौजिया (22) पुत्र ताराचंद्र ने बताया कि उसके साथी कल्याणपुर कान्हा श्याम अपार्टमेंट निवासी अनुराग राजपूत पुत्र शिवशंकर, राकेश कुमार व अशोक कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद व रामलीला मैदान गीतानगर काकादेव निवासी शुभेंद्र त्रिपाठी पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी ने गुरुवार शाम उसका काकादेव स्थित हॉस्टल से अपहरण कर लिया था और उसे हरदोई ले जा रहे थे। पुुलिस ने अपहरणकर्ताओं की कार सीज कर चारों युवकों को जेल भेज दिया है। 


अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के बाद एसपी हरीश कुमार ने पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि अपहृत किए गए युवक विकास कुमार कनौजिया ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पद की परीक्षा देने के नाम पर अपहरणकर्ताओं से 40 हजार रुपये लिए थे। वह साथियों के रुपये नहीं लौटा रहा था। चारों युवक गुरुवार को काकादेव स्थित विकास कुमार के हॉस्टल पहुंचे। यहां उन्होंने पहले विकास को शराब पिलाई और बाद में कार में बैठाकर बिठूर की ओर भाग निकले। बिठूर से परियर होते हुए वह हरदोई जाने की फिराक में थे। 

हत्या की फिराक में थे आरोपी

Kidnapping for Solver in vdo recruitment exam
अपहृत छात्र विकास कुमार कनौजिया - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में विकास ने पुलिस को बताया कि अपहरण के बाद चारों युवक उसकी हत्या की बात कार में कर रहे थे। चारों ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद हत्या की योजना बनाई थी। पूछताछ में विकास ने 40 हजार रुपये लेने की बात स्वीकारी है। 

पुलिस अपहृत छात्र से भी पूछताछ करेगी। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के जरिए वह किसी बड़े साल्वर गैंग तक पहुंच सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस तरह से युवक ने परीक्षा देने के नाम पर रुपये लिए थे, उससे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह बड़े सॉल्वर गैंग के संपर्क में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed