फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kidnapped of businessman son, demanded 6 lakh extortion

बांदा: व्यापारी पुत्र का सरेशाम अपहरण, छह लाख फिरौती मांगी

Thu, 24 Dec 2020 09:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Dec 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped of businessman son, demanded 6 lakh extortion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में किराना व्यापारी के इकलौते युवा पुत्र का घर के पास से ही सरेशाम अपहरण कर लिया गया। अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने रिहाई के लिए पिता से 6 लाख रुपये फिरौती की मांग की। पुलिस ने सूचना मिलते ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने युवक को बरामद कर चार अपहरणकर्ताओं को भी दबोच लिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं की है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहाल में हुई। बुधवार को देर शाम किराना व्यापारी रामरतन पुरवा के 18 वर्षीय पुत्र शोभित को घर के पास से ही अज्ञात बदमाश चार पहिया वाहन पर उठा ले गए।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शोभित कुछ मंद बुद्धि का है। अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता को मोबाइल फोन पर कॉल कर 6 लाख रुपये फिरौती मांगी। 24 घंटे में फिरौती न पहुंचाने पर उसके पुत्र की हत्या की धमकी दी। फिरौती की रकम नरैनी कोतवाली क्षेत्र के स्योढ़ा गांव की पहाड़ी के पास लेकर आने को कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रामरतन की तहरीर पर शहर कोतवाली में धारा 364-ए (फिरौती के लिए अपहरण) की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अपहरणकर्ताओं की तलाश और पकड़ छुड़ाने के लिए कोतवाली पुलिस की दो टीमों के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।

उधर, सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के ही किसी गांव से अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। उनके कब्जे से अपहृत युवक शोभित भी मिल गया। अपहरण में इस्तेमाल किया गया वाहन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।


अपहरणकर्ताओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे। अलबत्ता कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने देर रात बताया कि अपहृत और अपहरणकर्ताओं की तलाश में लगातार पुलिस टीमें लगी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed