{"_id":"682e36442b026ad659006042","slug":"kian-daksh-and-aryan-won-matches-in-table-tennis-kanpur-news-c-362-1-ka11003-124133-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टेबल टेनिस में कियान, दक्ष और आर्यन ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टेबल टेनिस में कियान, दक्ष और आर्यन ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
टेनिस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : विद्यालय
कानपुर। सीईसीएसई नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बुधवार को बालक अंडर 14, 17, 19 वर्ग के मुकाबले हुए। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस और महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर इंद्रपुरी के संयुक्त तत्वावधान प्रतियोगिता इंद्रपुरी स्थित स्कूल में हुई। इसमें कियान सावलानी, दक्ष जैन और आर्यन यादव ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
अंडर 14 वर्ग में शिलिंग हाउस स्कूल के कियान सावलानी ने सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के देवांग सोमानी को 11-9, 5-11,11-3 से हराया। अंडर 17 वर्ग में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के दक्ष जैन ने वहीं के अवि गुप्ता को 11-9, 12-10 से हराया।
वहीं अंडर 19 वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल सिविल लाइन के आर्यन यादव ने सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के सात्विक कपूर को 11-4, 11- 8 से हराया। दोनों विद्यालय कि प्रधानाचार्या निर्मला जोसफ और जसदीप भट्टी ने पुरस्कार वितरण किया। मौके सौरभ श्रीवास्तव, संजय टंडन, पूजा कपूर, सौम्या त्रिवेदी, शमी, अमित राजपूत समेत विद्यालय के शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।