फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Khanpana's team won the trophy by defeating Rathgaon.

Kanpur News: रठगांव को हराकर खनपना की टीम ने जीती ट्रॉफी

Thu, 16 Jul 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Khanpana's team won the trophy by defeating Rathgaon.
सरवनखेड़ा। गजनेर प्रीमियम लीग का रोमांचक फाइनल मुकाबला मंगलवार रात में खनपना और रठगांव की टीमों के बीच हुआ। खनपना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रठगांव को 80 रनों ने हराकर ट्रॉली जीत ली।
विज्ञापन

गजनेर स्थित सरकारी स्कूल मैदान पर 28 जून से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ था। बरसात की वजह से चार दिन मैच नहीं हो सके। इस टूर्नामेंट में देहात व नगर जिले की कुल 25 टीमों ने भाग लिया। मंगलवार रात हुए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खनपना की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए निर्धारित ओवरों में 191 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। खनपना के बल्लेबाज सतनाम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रठगांव की टीम खनपना के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। पूरी टीम मात्र 112 रनों पर ढेर हो गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए सतनाम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, पूरे टूर्नामेंट में अपने निरंतर प्रदर्शन के लिए राज को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। कमेटी के सदस्य राम चंद्र अग्रवाल, राजेश सिंह चौहान, रिंकू सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया। उपविजेता रठगांव टीम को 31000 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। यहां राहुल यादव, मनीष सिंह, भीम सिंह, पारुल द्विवेदी, डिंपल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed