{"_id":"68c9d37f1dcb34aebc05bb03","slug":"khandekar-cricket-academy-and-kanpur-eaglets-won-in-kdma-cricket-league-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131363-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी व कानपुर इग्लेट्स जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी व कानपुर इग्लेट्स जीती
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को हुए क्वार्टरफाइनल मैच में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने नेशनल यूथ को 16 रन और कानपुर इग्लेट्स ने स्पार्क क्लब को सात रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए पहले मैच में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 23 ओवर में 146 रन बनाए। टीम से राहुल सिंह ने 35, आलोक रतन ने 33 व अलमाश शौकत ने 30 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में राघव शर्मा, रोहित ने तीन-तीन व दिव्यांशु पांडेय ने दो विकेट लिए।
वहीं नेशनल यूथ की पूरी टीम 23 ओवर में छह विकेट पर 130 रन ही बना सकी। टीम से वंश निगम ने 52, तुषार पाल ने 45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दिपांशु सिंह ने दो व अलमाश शौकत ने एक को आउट किया। कानपुर साउथ बी मैदान पर हुए दूसरे मैच में कानपुर इग्लेट्स ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए।
विज्ञापन
टीम से सत्य प्रकाश ने 65 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में हर्ष कुमार व शेखर सुमन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं स्पार्क क्लब की पूरी टीम 26.2 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई। टीम से पवन मिश्रा ने 80, हर्ष कुमार ने 40 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सत्यम पांडेय व सत्य प्रकाश ने तीन-तीन और हसन रजा ने दो विकेट लिए।