फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Khalasi died after being hit by Poklen in Kanpur Dehat, accident occurred while filling sand

Kanpur Dehat: पोकलेन की चपेट में आकर खलासी की मौत, बालू भरते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 02 Apr 2023 10:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Apr 2023 10:12 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: विछावली गांव में यमुना घाट पर ट्रक में बालू भरते समय हादसा हो गया। इसमें पोकलेन मशीन की बकेट की चपेट में आकर ट्रक परिचालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Khalasi died after being hit by Poklen in Kanpur Dehat, accident occurred while filling sand
घटना स्थल पर खड़ा ट्रक व पोकलेन मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के सिकंदरा कोतवाली क्षेत्र में बीहड़ पट्टी के विछावली गांव में यमुना घाट पर रविवार को ट्रक में बालू भरते समय पोकलेन मशीन की बकेट की चपेट में आने से वहां खड़े परिचालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच की।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोकलेन मशीन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। राजस्थान प्रांत के भरतपुर जिले के वैर निवासी ट्रक चालक सुरेश कुमार ने बताया कि वह यमुना घाट पर ट्रक लेकर बालू लोड करने आया था।
विज्ञापन

उसके साथ परिचालक वैर गांव का ही मुफतलाल उर्फ मुफ्ती (45) भी आया था। सुरेश के मुताबिक बीहड़ पट्टी के विछावली गांव में यमुना घाट पर उसने ट्रक खड़ा किया था। यहां पोकलेन मशीन से ट्रक पर बालू लोड की जा रही थी। इसी दौरान मशीन के आगे लगी बकेट की चपेट में मुफतलाल आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर पुलिस को दी गई सूचना
चीख सुनकर जब तक चालक मशीन को रोकता तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद चालक मौके पर पोकलेन मशीन छोड़कर भाग गया। साथी की मौत से घबरा कर वह घाट पर ही एक किनारे बैठ गया। इसके करीब आधे घंटे बाद उसने पुलिस को फोन कर हादसे की सूचना दी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
इस पर सीओ शिव ठाकुर और अमराहट थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना पुलिस की सूचना पर मुफतलाल के भाई महेश, साले मुन्नालाल और तीरथ समेत करीब 15 लोग भरतपुर से देर शाम माती स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

हादसे की ली जाएगी जानकारी
भाई महेश ने बताया कि मुफतलाल और सुरेश अक्सर राजस्थान से यहां बालू लेने आते थे। हादसा कैसे हुआ इस बारे में सुरेश व अन्य लोगों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे। मुफतलाल की मौत से पत्नी बबिता, बेटे प्रियांश और बेटी ईना समेत परिवार के सभी लोगों का रोकर बुरा हाल रहा।

भरतपुर में किया जाएगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार भरतपुर में किया जाएगा। अमराहट थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि मुफतलाल की जान लेने वाली पोकलेन मशीन को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed