फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Khakis threw mud on khakis accused the inspector of extortion said loot or extort I just want money

UP: खाकी ने खाकी पर उछाला कीचड़, दरोगा पर उगाही करवाने का आरोप, बोले- लूटमार करो या उगाही…मुझे बस पैसा चाहिए

Sat, 05 Apr 2025 06:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Apr 2025 06:29 AM IST
सार

Kanpur News: थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के अनुसार, 24 जनवरी को दरोगा धर्मेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी ककवन बनाया गया था। आरोप है कि तैनाती के बाद से ही थाना प्रभारी चौकी व थाने में तैनात पुलिस कर्मियों और दरोगा पर रुपये देने का दबाव बनाने लगे थे। विरोध पर अभद्रता करते करते थे।

विज्ञापन
Khakis threw mud on khakis accused the inspector of extortion said loot or extort I just want money
आरती सिंह, डीसीपी पश्चिम और धर्मेंद्र गुप्ता, एसओ ककवन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर ककवन थाना प्रभारी पर थाने के ही दरोगा, पुलिस कर्मियों ने उगाही के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर से शिकायत में पुलिस कर्मियों ने कहा कि थानेदार कहते हैं कि लूटमार करो या उगाही... मुझे बस पैसा चाहिए। नहीं दोगे तो साहब से शिकायत कर कार्रवाई करा दूंगा।

विज्ञापन

ककवन थाने में तैनात दरोगा उदयपाल पांडेय, अक्षय गौड़, वरुण कुमार, धीरेंद्र यादव, प्रवीन राव, हेड कांस्टबल (डाक मुंशी) अल्का, महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी व सीसीटीएनएस में तैनात कर्मचारियों ने 18 मार्च को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत थी। सीपी ने मामले की जांच का जिम्मा एडीसीपी पश्चिम का दिया था।

विज्ञापन

लूट करो, उगाही करो, कुछ करो…मुझे पैसा चाहिए
अभी तक जांच चल रही है। सीपी को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता से क्षेत्र की जनता इनसे त्रस्त है। बिना पैसे लिए कोई काम ही नहीं करते हैं। जनता को छोड़ दीजिए, हम लोग त्रस्त हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में जाओ लूट करो, उगाही करो, कुछ करो। मुझे पैसा चाहिए।

थानाप्रभारी को हटाने या स्थानांतरित करने की गुहार
पुलिस कर्मियों का आरोप है कि साहब को जब पैसा नहीं मिलता है, तो गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने पत्र में थानाप्रभारी को हटाने या किसी अन्य थाने में स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है। एक साथ कई पुलिस कर्मियों की शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर मामले की जांच एडीसीपी पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी को सौंप दी है। प्राथमिक जांच एसीपी बिल्हौर अमरनाथ यादव कर रहे हैं।

विज्ञापन

16 दिन बाद भी जांच अधूरी
18 मार्च को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई थी। सीपी ने एडीसीपी पश्चिम को निर्देश दिए थे कि पत्र प्राप्ति के दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट व गवाह सहित कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी दे। 16 दिन बीत जाने के बाद भी एडीसीपी ने अपनी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। एडीसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभी को बयान और साक्ष्य के लिए बुलाया गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंप दी जाएगी।

53 दिन के कार्यकाल में थाना प्रभारी पर लगे कई आरोप
थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के अनुसार, 24 जनवरी को दरोगा धर्मेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी ककवन बनाया गया था। आरोप है कि तैनाती के बाद से ही थाना प्रभारी चौकी व थाने में तैनात पुलिस कर्मियों और दरोगा पर रुपये देने का दबाव बनाने लगे थे। विरोध पर अभद्रता करते करते थे। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत की।

मामले की निष्पक्ष जांच एडीसीपी पश्चिम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कमिश्नर को सौंपी जाएगी। आरोप सही पाए गए तो थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  -आरती सिंह, डीसीपी पश्चिम

मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार है।  -धर्मेंद्र गुप्ता, एसओ ककवन

खाकी पर पहले भी लगे हैं आरोप

  • जून 2022: डीसीपी पूर्वी के कार्यालय में तैनात महिला दरोगा को क्राइम ब्रांच ने 50 हजार की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार।
  • जुलाई 2023: रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज शुभम सिंह को महिला से अश्लील बातें करने के आरोप में निलंबित किया गया।
  • सितंबर 2023: साढ़ थाने के दरोगा तेजवीर सिंह पर महिला से अश्लील बातें करने और कमरे में बुलाने के आरोप में निलंबित किया गया।
  • अक्तूबर 2023: कलक्टरगंज थानेदार राम जनम गौतम को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार।
  • अक्तूबर 2023: गांजा तस्करी से नजदीकी के आरोप में काकादेव थाना प्रभारी विनय शर्मा को निलंंबित किया गया था।
  • अक्तूबर 2024: रेलबाजार थानेदार विजय दर्शन शर्मा समेत सात 25 लाख रुपये के चोरी के जेवर हड़पने के आरोप में निलंबित।
  • दिसंबर 2024: एसीपी मोहिसिन पर आईटीआई छात्रा ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का आरोप,निलंबन हुआ था।
  • फरवरी 2025: गोविंदनगर थाने के हेडमोहर्रिर पर लगा 41.30 लाख के गबन का आरोप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed