{"_id":"63a3493cf46a64567f31ea28","slug":"khaad-ke-liye-chuki-incharge-ka-sir-phoda-kanpur-news-knp7347434167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खाद के लिए चौकी इंचार्ज का सिर फोड़ा, सात टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खाद के लिए चौकी इंचार्ज का सिर फोड़ा, सात टांके लगे
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। कस्बे की सहकारी समिति में खाद वितरण के दौरान हंगामा कर रहे लोगों को समझाने पर कुछ लोगों ने चौकी इंचार्ज के सिर पर लाठी मार घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। सिर पर सात टांके लगे हैं। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों पर जानलेवा हमले का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बुधवार को सहकारी समिति में खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। हंगामा किए जाने की सूचना पर सरीला चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौबे मौके पर पहुंच गए। किसानों को लाइन में लगा रहे थे। अपर एसपी अनूप कुमार ने बताया कस्बे का रामस्वरूप व उसका पुत्र अखिलेश राजपूत उपद्रव करते हुए किसानों को बवाल करने के लिए भड़का रहे थे। एसआई ने दोनों को समझाने का प्रयास किया।
जिस पर रामस्वरूप ने लाठी से से एसआई पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से एसआई को संभलने का भी मौका नहीं मिला। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गए। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अखिलेश राजपूत की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।अखिलेश का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है। घटना के बाद एसडीएम खालिद अंजुम व सीओ अभिषेक यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किसानों की लाइन लगवाकर खाद का वितरण सुचारू कराया।
एसआई के सिर में लगे सात टांके
घायल एसआई गौरव चौबे को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार कर रहे सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया सिर में गंभीर चोट हैं। खून को रोकने के लिए सात टांके लगाए गए हैं। आगे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।