{"_id":"5857fd684f1c1b1e64e391b4","slug":"keshav-maurya-commment-on-sp-at-kanpur-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौर्य बोले, साइकिल को खंड खंड कर सैफई पहुंचाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौर्य बोले, साइकिल को खंड खंड कर सैफई पहुंचाना है
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 09:32 PM IST
सार
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, सपा सरकार भ्रष्ट, जनता से किया धोखा
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते पीएम मोदी, दाएं यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की सपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहाकि अखिलेश सरकार ने कानपुर की जनता के साथ धोखा किया है। पांच साल में एक भी वादे को पूरा नहीं किया।
इस सरकार और इनके मंत्रियों का पूरा फोकस भ्रष्टाचार पर रहा। वक्त आ गया है कि अब सपा की साइकिल को खंड खंड कर सैफई पहुंचा दिया जाए। ये काम इस प्रदेश की जनता वर्ष 2014 में भी कर चुकी है।
रही सही कसर अब वर्ष 2017 में पूरी करनी है। जब तक प्रदेश में सपा की सरकार रहेगी यहां विकास संभव नहीं हो सकता। गुंडागर्दी कम नहीं हो सकती है। हद तो ये है कि गुंडई कम करने के बजाय सपा सरकार ऐसे लोगों को टिकट दे रही है जो इसके पर्याय हैं।